होम राजनीति बिहार चुनाव: महागठबंधन की तीसरी बैठक कल, विधायक और सांसदों को भी पटना बुलाया

बिहार चुनाव: महागठबंधन की तीसरी बैठक कल, विधायक और सांसदों को भी पटना बुलाया

द्वारा

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तीसरी बैठक पटना के एक रिसोर्ट में रविवार को होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य सभी घटक दलों के विधायक, सासंद, जिलाध्यक्ष और एमएलसी को भी बुलाया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन की तीसरी बैठक रविवार को आयोजित की गई है। यह बैठक किसी पार्टी के कार्यालय में नहीं, बल्कि एक रिसोर्ट में बुलाई गई है। खास बात यह है कि इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सभी शीर्ष नेता तो रहेंगे ही। उनके साथ सभी घटक दलों के विधायक, एमएलसी, सांसद और जिलाध्यक्षों को भी पटना बुलाया गया है।

महागठबंधन की तीसरी बैठक रविवार को पटना के दीघा-आशियाना रोड स्थित एक रिसोर्ट में होगी। इसमें सभी 6 घटक दलों में बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। महागठबंधन की पिछले महीने दो बार बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। पहली बैठक पटना स्थित आरजेडी दफ्तर में 17 अप्रैल को हुई थी, तो दूसरी 24 अप्रैल को सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई।

दोनों बैठकों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत अन्य नेताओं ने महागठबंधन में एकजुटता का दावा किया था। तेजस्वी ने दूसरी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगली मीटिंग 4 मई को होगी। इसमें सभी 6 दलों के जिलाध्यक्ष, सासंद, विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर सभी पार्टियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह फैसला लिया गया।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

संपादक की पसंद

बिहार चुनाव: महागठबंधन की तीसरी बैठक कल, विधायक और सांसदों को भी पटना बुलाया तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने सेट कर दिया बिहार विधानसभा चुनाव का फुल एजेंडा! जानिये किन मुद्दों पर जमकर होगी पॉलिटिक्स कांग्रेस की आभार यात्रा ने वाराणसी में उठाया धन्यवाद का नारा – अजय राय

© कॉपीराइट 2025 - सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया 

Facebook Instagram Youtube X-twitter