होम देश India may stop buying oil from Russia Trump said- this is a good sign रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है भारत; ट्रंप बोले- यह अच्छा संकेत, India News in Hindi

India may stop buying oil from Russia Trump said- this is a good sign रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है भारत; ट्रंप बोले- यह अच्छा संकेत, India News in Hindi

द्वारा

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है। बीते दो वर्षों से वह समुद्री मार्ग से रूस का सबसे बड़ा ग्राहक बनकर उभरा है। इसकी वजह से रूस को यूक्रेन युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 2 Aug 2025 06:10 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें इसकी पूरी पुष्टि नहीं है। ट्रंप ने कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने ऐसा सुना है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं। अगर ऐसा है तो यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं आगे क्या होता है।”

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले उन्होंने भारत की रूस से ऊर्जा और हथियारों की खरीद को लेकर कड़ी आलोचना की थी और साथ ही अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने का फैसला भी किया गया था। इसके साथ ही रूस से तेल खरीद पर अतिरिक्त पेनल्टी की चेतावनी भी दी गई थी।

ट्रंप ने लिखा था, “भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाता है, उसके व्यापार प्रतिबंध भी अड़ियल हैं। और फिर भी वह रूस से ऊर्जा और सैन्य सामान खरीद रहा है। यह स्वीकार्य नहीं है।”

रूस से तेल खरीद में गिरावट?

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयात करने वाला देश है। बीते दो वर्षों से वह समुद्री मार्ग से रूस का सबसे बड़ा ग्राहक बनकर उभरा है। इसकी वजह से रूस को यूक्रेन युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सरकारी तेल रिफाइनरियों ने पिछले एक सप्ताह से रूस से नया तेल नहीं खरीदा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि भारत सरकार की ओर से नहीं की गई है कि यह रणनीतिक बदलाव है या अस्थायी रुकावट।

भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “भारत और रूस के बीच संबंध स्थिर और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में हमारी साझेदारी रणनीतिक है।” उन्होंने साथ ही अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों पर भी जोर देते हुए कहा, “भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक विश्वासों और मजबूत जनसंपर्कों पर आधारित है। हमने चुनौतियों का सामना करते हुए भी यह संबंध मजबूत बनाए रखा है।” उन्होंने अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी को और गहराने की संभावना पर भी बात की।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया