होम देश Weather updates aaj ka mausam July 27 delhi ncr bengal rajasthan imd rain alert latest report सावधान! मॉनसून ढा रहा सितम, आज जमकर बरसेंगे बदरा; तेज हवाओं और बाढ़ की चेतावनी, Weather Hindi News

Weather updates aaj ka mausam July 27 delhi ncr bengal rajasthan imd rain alert latest report सावधान! मॉनसून ढा रहा सितम, आज जमकर बरसेंगे बदरा; तेज हवाओं और बाढ़ की चेतावनी, Weather Hindi News

द्वारा

केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है। नदियों-बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण आईएमडी को तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। आईएमडी ने एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

देश के पूर्वी और मध्य भागों में मॉनसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ और झारखंड के आसपास केंद्रित है। अगले दिन तक कमजोर होकर यह निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके चलते मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज भारी बारिश की चेतावनी है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मौसम प्रभावित रहेगा।

ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, पटना में कैसे रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:UP Rain: यूपी में मानसून ऐक्टिव, छाएंगे बादल; कहीं-कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। साथ ही, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.3 डिग्री कम, 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में मॉनसून के तेज प्रवाह के कारण बारिश जारी रहने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा, ‘अवदाब क्षेत्र दूर चला गया है, लेकिन तेज मॉनसूनी प्रवाह के कारण पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।’

केरल में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है। नदियों-बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण आईएमडी को तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। आईएमडी ने एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने पथानामथिट्टा, कोट्टायम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। रविवार को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं के कारण 30 जुलाई तक केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर मछली नहीं पकड़ने की सलाह दी गई है। कोझिकोड के कई हिस्सों में रात भर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए तथा मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी

ओडिशा सरकार ने बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिले के अधिकारियों को उच्च सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कई नदियों में उफान के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश है। जलाका और वैतरणी नदियां पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। मयूरभंज और क्योंझर जिलों में भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा, जलाका और वैतरणी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलाका और वैतरणी जल संग्रहण क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई, जिससे जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। बालासोर जिले के कई निचले इलाके पहले ही जलमग्न हो चुके हैं। रविवार को स्थिति और खराब हो सकती है। आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि रविवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज में 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही, आकाशीय बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया