Share Market Live Updates 25 July: शेयर मार्केट की गाड़ी गिरावट के ट्रैक पर सरपट दौड़ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला यह बेंचमार्क इंडेक्स 593 अंक नीचे 81590 पर आ गया है। निफ्टी भी 201 अंकों के नुकसान के साथ 24860 पर आ गया है।
10:30 AM Share Market Live Updates 25 July:शेयर मार्केट की गाड़ी गिरावट के ट्रैक पर सरपट दौड़ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला यह बेंचमार्क इंडेक्स 593 अंक नीचे 81590 पर आ गया है। निफ्टी भी 201 अंकों के नुकसान के साथ 24860 पर आ गया है।
10:05 AM Share Market Live Updates 25 July: शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 82000 के नीचे ट्रेड कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला यह बेंचमार्क इंडेक्स 400 अंक नीचे 81781 पर आ गया है। निफ्टी भी 141 अंकों के नुकसान के साथ 24920 पर आ गया है। इसमें सबसे बड़ा हाथ बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व का है। दोनों स्टॉक्स सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।
9:25 AM Share Market Live Updates 25 July:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 82000 के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसमें सबसे बड़ा हाथ बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व का है। दोनों स्टॉक्स सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। बजाज फाइनेंस 5 फीसद से अधिक टूट चुका है। जबकि, बजाज फिनसर्व में 4.31 पर्सेंट की गिरावट है।
9:15 AM Share Market Live Updates 25 July: शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 118 अंक टूटकर 82065 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी गिरावट का अर्ध शतक लगाकर 51 अंक नीचे 25010 पर खुला। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 288 अंक नीचे 81895 पर आ गया। जबकि, निफ्टी 110 अंक नीचे 24952 पर है।
Share Market Live Updates 25 July: भारत के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के आसार हैं। वजह है दुनिया के बाजारों से मिले-जुले संकेत। गुरुवार को भारी बिकवाली के चलते बाजार तेजी से नीचे आया था, जहां निफ्टी 25,100 के स्तर से नीचे बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों का असर
जापान का निक्केई 225 (0.41% नीचे), दक्षिण कोरिया का कोस्पी (0.1% गिरा)। अमेरिकी बाजारों में खास बात रही नैस्डैक और एसऐंडपी 500 ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली। टेक दिग्गजों जैसे एल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया के शेयर चमके, लेकिन टेस्ला के शेयर 8% गिरे और यूनाइटेड हेल्थ जैसी कंपनियां भी पिछड़ गईं।
गिफ्ट निफ्टी का संकेत
गिफ्ट निफ्टी सुबह लगभग 24,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी के पिछले भाव से लगभग 115 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजारों की नकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा करता है।
विशेषज्ञों की राय
रिलायंस ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा कहते हैं,”निफ्टी 25,250 के स्तर को पार नहीं कर पाया और सावधानी भरा माहौल बना हुआ है। अभी कुछ प्राइवेट बैंकों के शेयर रुझान तय कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को स्टॉक-विशेष ध्यान देना चाहिए और जोखिम कम करने की रणनीति अपनानी चाहिए।”
दुनिया से और खबरें
यूरोपीय बैंक की रुकी हुई दरें: यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर 2% पर ही रोकी है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का इंतजार जारी है।
भारत-ब्रिटेन समझौता: दोनों देशों के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) सालाना कारोबार 34 अरब डॉलर तक बढ़ा सकता है। भारत को 99% निर्यात पर टैरिफ राहत मिलेगी, जबकि ब्रिटेन की व्हिस्की, कारें और सौंदर्य उत्पाद भारत में सस्ते हो जाएंगे।
अमेरिका में नौकरियां: बेरोजगारी दावे अचानक गिरे हैं, जो अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का संकेत देता है।
तेल और सोने की चाल
सोना: डॉलर के कमजोर पड़ने से सोना थोड़ा ऊपर चढ़ा। वैश्विक कीमत $3,371 प्रति औंस के आसपास रही।
कच्चा तेल: रूस द्वारा पेट्रोल निर्यात सीमित करने की खबरों से तेल की कीमतें बढ़ीं। ब्रेंट क्रूड $69.39 प्रति बैरल पर पहुंचा।