होम छत्तीसगढ़ Horrifying video of Dholkal Ganesh temple situated on Bailadila hills goes viral सेल्फी के चक्कर में 3 हजार फीट ऊपर चढ़ गए लड़के, छत्तीसगढ़ की पहाड़ी का खौफनाक VIDEO वायरल, Chhattisgarh Hindi News

Horrifying video of Dholkal Ganesh temple situated on Bailadila hills goes viral सेल्फी के चक्कर में 3 हजार फीट ऊपर चढ़ गए लड़के, छत्तीसगढ़ की पहाड़ी का खौफनाक VIDEO वायरल, Chhattisgarh Hindi News

द्वारा

लड़के सेल्फी और वीडियो लेने के चक्कर में अपनी-अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी पर चढ़े होते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें उस खौफनाक चोटी से उतरने की लगातार हिदायतें देता है, लेकिन सभी लड़के उसकी बात को नजरअंदाज करते रहते हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दंतेवाड़ाMon, 21 July 2025 07:52 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की पहाड़ी का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लड़के पहाड़ी की चोटी पर चढ़कर हंसी मजाक करते दिखाई देते हैं। लड़के सेल्फी और वीडियो लेने के चक्कर में अपनी-अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी पर चढ़े होते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें उस खौफनाक चोटी से उतरने की लगातार हिदायतें देता है, लेकिन सभी लड़के उसकी बात को नजरअंदाज करते रहते हैं।

ये मामला दंतेवाड़ा की बैलाडिला पहाड़ियों पर स्थित ढोलकल गणेश मंदिर का है। वीडियो में पहाड़ी की चोटी पर छह से सात लड़के खड़े दिखाई देते हैं। कोई हाथ फैलाकर फोटो खिचाता है तो कोई एक दूसरे का हाथ पकड़कर। सकरी सी चोटी के चारो तरफ दिखाई पड़ता है खौफनाक नजारा।

ये भी पढ़ें:सावन की आस्था में डूबे मासूम…, त्रिवेणी नदी ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां!
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट, 24 घंटे में कहां-कितना बरसा पानी?

लड़के जिस चोटी पर चढ़े थे, उसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट बताई जा रही है। लड़कों की वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि आजा भइया आजा यार, मुझे डर लगता है। मुझे डर लग रहा है ये सब देखकर। इस पर चोटी पर खड़ा एक लड़का हाथ हिलाते हुए कहता है कि मुझे नहीं लगता है।

इस पर दूसरा लड़का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि 12 फीट से ज्यादा गहरा नहीं है। जबकि जानकारी के मुताबिक इसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट से ज्यादा है। इस पर वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि ऊपर जाने का बहुत अच्छा रास्ता है। वह लगातार कहता हुआ पाया जाता है कि आजा भैया आजा, फोटो हो गया है। पहाड़ी की चोटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया