होम देश 45 wild animals in passengers bag arrested at mumbai airport बैग में पूरा चिड़ियाघर, 45 जानवरों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स; दम घुटने से कई की मौत, India News in Hindi

45 wild animals in passengers bag arrested at mumbai airport बैग में पूरा चिड़ियाघर, 45 जानवरों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स; दम घुटने से कई की मौत, India News in Hindi

द्वारा

मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स के बैग में कम से कम 45 जानवर पाए गए। वह थाी एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था। तलाशी के दौरान अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी को वापस डीपोर्ट किया जाएगा।

Ankit Ojha पीटीआईSat, 5 July 2025 07:35 PM

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को 45 जंगली जानवरों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बैग में रैकून, ब्रैक फॉक्स और गोधा समेत कई जानवर थे। आरोपी ने बैग में जानवरों को इस कदर ठूस रखा था कि कई जानवरों की दम घुटने से मौत हो गई। वह थाई एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था।

आरोपी को जब रोककर तलाशी ली गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी ने जिन जानवरों को बैग में भर रखा था उनमें से कई जहरीले भी थे। तुरंत जानवरों से संबंधित एक संस्था को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर एक्सपर्ट्स ने कई जानवरों की जान बचाई। अधिकारी ने कहा कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट के तहत आरोपी को वापस डीपोर्ट कर दिया जाएगा।

बता दें कि बीते महीने भी एयरपोर्ट पर बैंकॉक से एक शख्स इसी तरह कई जानवर लेकर पहुंचा था। उसने अपने ट्ऱॉली बैग में कम से कम 40 जानवर छिपा रखे थे। कस्टम अधिकारियों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए। उसके बैग में भी कई जानवर मर चुके थे। इसमें इगुआना यानी गोधा के अलावा ब्राचिपेल्मा टारेंटुला, ल्यूसिस्टिक शुगर ग्लाइडर, हनी बियर, चेरी हेड टर्टिल, टेल सनबर्ड जैसे जानवर थे।

कस्टम ने इन जानवरों को जब्त कर लिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से जानवरों का बिना अनुमति व्यापार गैरकानूनी है। एक बार एक शख्स के पास से 48 जहरीले सांप और पांच कछुए बरामद किए गए थे।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया