होम छत्तीसगढ़ who will be Chhattisgarh new chief secretary these ias officers are in race after cs Amitabh jain retirement कौन होगा छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव? इन IAS अफसरों के नामों की चर्चा, Chhattisgarh Hindi News

who will be Chhattisgarh new chief secretary these ias officers are in race after cs Amitabh jain retirement कौन होगा छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव? इन IAS अफसरों के नामों की चर्चा, Chhattisgarh Hindi News

द्वारा

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के लिए 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू, 1993 बैच के आईएएस अमित अग्रवाल और 1994 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ में से किसी एक अफसर को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है। मनोज पिंगुआ का पलड़ा भारी होने का कारण उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पसंद बताया जा रहा है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरMon, 30 June 2025 12:49 PM

छत्तीसगढ़ को आज 13वां मुख्य सचिव (CS) मिल सकता है। प्रशासनिक मुखिया की रेस में पांच अफसरों के नाम है, लेकिन आईएएस सुब्रत साहू और आईएएस मनोज पिंगुआ के नाम की ज्यादा चर्चा है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए एक अफसर के नाम भी प्रशासनिक गलियारों में है। नया सीएस कौन होगा इसका ऐलान जल्द हो सकता है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज शाम पांच बजे रिटायर हो जाएंगे। उससे पहले उन्हें विदाई देने कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के लिए 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू, 1993 बैच के आईएएस अमित अग्रवाल और 1994 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ में से किसी एक अफसर को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है। मनोज पिंगुआ का पलड़ा भारी होने का कारण उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पसंद बताया जा रहा है। वहीं सुब्रत साहू का नाम भी चर्चाओं में है। सुब्रत के पिता ओडिशा के चीफ सिकरेट्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में ओडिशा के रहने वाले पीके मिश्रा एडवाईजर टू पीएम हैं। इन तारों को जोड़कर सुब्रत साहू का पलड़ा भी मजबूत बताया जा रहा।

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में मुहर

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के मंत्रालय पहुंचने के बाद यह तय किया जाएगा कि कैबिनेट से पहले आदेश निकाला जाए या उसके बाद में। रविवार से पहले तक मुख्य सचिव के लिए पांच आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चाओं में थे,जिसमें रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू,अमित अग्रवाल,ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ का नाम शामिल है। इन पांचों में जिनका सबसे अधिक चर्चा सुब्रत साहू,अमित अग्रवाल और मनोज पिंगुआ शामिल थे।

सीएम और राज्यपाल की मुलाकात भी हुई

कैबिनेट की बैठक से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इसे सौजन्य भेंट बताया गया। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। यह मुलाकात काफी चर्चा में है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट में दो मंत्रियों के पद खाली है, जिसे भरने की कवायद भी लंबे समय से चल रही है।

(रिपोर्ट- संदीप दीवान)

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया