मुंबई से चेन्नई जाने वाले एक विमान को रास्ते से ही वापस लौटाना पड़ गया। केबन क्रू ने शिकायत की थी कि विमान की केबिन से जलने की गंध आरही है। इसके बाद एहतियातन विमान को वापस लौटा लिया गया।
अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद कई बार ऐसा हुआ है कि विमानों को या तो वापस लौटना पड़ा है या फिर इमर्जेंसी लैंडिग करवानी पड़ी है। चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को केबिन में ‘जलने की गंध’ के कारण शनिवार को मुंबई वापस लौटना पड़ा। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को ब ताया कि विमान सुरक्षित तरीके से वापस उतर गया।
एयरलाइन ने बयान में कहा, “मुंबई से चेन्नई जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या ‘एआई 639’ को 27 जून दिन शुक्रवार को केबिन में जलने की गंध आने के कारण एहतियातन लौटना पड़ा।” एयर इंडिया ने बिना कोई विशेष विवरण दिए बताया कि विमान सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतर गया और विमान बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। एयरलाइन ने बताया कि मुंबई में हवाई अड्डे पर उसके कर्मियों ने इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की।
बता दें कि एअर इंडिया के ही विमान में शनिवार को एक और मामला सामने आया । मृतसर से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे एक एअर इंडिया विमान में एक पुरुष यात्री ने शनिवार को अभद्र व्यवहार किया और सहयात्री के साथ बहस की। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। यह घटना उड़ान संख्या एआई454 में हुई।
इससे पहले दिल्ली से श्रीनगर की एक उड़ान को तकनीकी दिक्कत की वजह से जम्मू से ही वापस लौटा लिया गया था। 23 जून को एअर इंडिया की लंदन से मुंबई उड़ान में कई यात्री और चलक के सदस्य बीमार पड़ गए थे। एअर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कुल संख्या बताए बिना कहा, ‘‘लंदन हीथ्रो से मुंबई (23 जून) आने वाली उड़ान संख्या एआई130 में सवार पांच यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने उड़ान के विभिन्न चरणों के दौरान चक्कर आने और मतली महसूस होने की शिकायत की।’ विमानन कंपनी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा, जहां एअर इंडिया की मेडिकल टीम तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थीं।