होम देश Shocking Rape case in Bengal against Monk woman alleges 2012 incident abortion कई बार रेप, गर्भपात भी कराया; अब बंगाल में महिला ने साधु पर लगाए गंभीर आरोप, India News in Hindi

Shocking Rape case in Bengal against Monk woman alleges 2012 incident abortion कई बार रेप, गर्भपात भी कराया; अब बंगाल में महिला ने साधु पर लगाए गंभीर आरोप, India News in Hindi

द्वारा

बंगाल में एक साधु के खिलाफ महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत स्वामी प्रदिप्तानंदा के खिलाफ कराई गई है। उन्हें कार्तिक महाराज के नाम से भी जाना जाता है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाताSat, 28 June 2025 01:08 PM

बंगाल में एक साधु के खिलाफ महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत स्वामी प्रदिप्तानंदा के खिलाफ कराई गई है। उन्हें कार्तिक महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक महाराज भारत सेवाश्रम संघ की मुर्शिदाबाद स्थित बेल्डांगा यूनिट से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब 12 साल पुराना है। वहीं, कार्तिक महाराज ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने इसे अपना नाम बदनाम करने की साजिश बताया। गौरतलब है कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला गर्माया हुआ है।

साल 2012 का मामला
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला का दावा है कि यह मामला साल 2012 का है। तब वह पहली बार महाराज से मिली थी और उन्होंने टीचर की नौकरी ऑफर की थी। महिला के मुताबिक उसने यह नौकरी स्वीकार कर ली थी। महिला के मुताबिक उसे स्कूल के अंदर ही पांचवीं मंजिल पर एक कमरा दिया गया था। आगे आरोप लगाया कि कार्तिक महाराज उसे अक्सर अपने ऑफिस में बुलाया करते थे। महिला के मुताबिक कई मौकों पर उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। कई बार उसका रेप किया गया। साधु ने उसे हर महीने पैसे भेजने का भी वादा किया।

गर्भपात भी कराया
पीड़िता ने कहा कि 2013 में उसके गर्भवती होने के बाद, आरोपी कुछ स्कूल कर्मचारियों के साथ उसे गर्भपात के लिए बेरहामपुर के एक निजी नर्सिंग केंद्र में ले गया। जब मैंने इस विचार का विरोध किया तो उसने मुझे धमकी दी। दो (स्कूल) स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में, उन्होंने नर्सिंग होम में एक डॉक्टर से बात की और मुझे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। महिला ने कहाकि उसने मुर्शिदाबाद में आश्रम की कई शाखाओं में मेरा बलात्कार किया। वह मुझे नौकरी देने का वादा करता रहा और मैं इंतजार करती रही। आखिरकार, मैं मानसिक रूप से टूट गई।

ये भी पढ़ें:रेप का वीडियो बनाया, ऑनलाइन अपलोड की धमकी; कोलकाता गैंगरेप पीड़िता ने क्या बताया

फिर मिली है धमकी
महिला ने आरोप लगाया है कि इस साल 13 जून को दो व्यक्त उसके पास आए। इन लोगों ने बताया कि वह कार्तिक महाराज से जुड़े हुए हैं। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ उत्पीड़न किया और उसे एक घर के पास छोड़ गए। इन लोगों ने उसे चेतावनी दी कि वह महाराज से अपने सभी संबंध खत्म कर ले। महिला ने अपनी शिकायत में चिंता जताई है कि अन्य महिलाओं को भी ऐसे हालात का सामना करना पड़ा होगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया