Share Market Live Updates 25 June: सेंसेक्स 467 अंकों की दमदार तेजी के साथ 82522 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 129 अंक ऊपर 25173 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप लूजर में बीईएल और कोटक बैंक हैं।
9:38 AM Share Market Live Updates 25 June: शेयर मार्केट में आज भी तेजी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 467 अंकों की दमदार तेजी के साथ 82522 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 129 अंक ऊपर 25173 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप लूजर में बीईएल और कोटक बैंक हैं, जिनमें आधा पर्सेंट से भी कम की गिरावट है। वहीं, टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाइटन, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं।
9:15 AM Share Market Live Updates 25 June: ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर के बाद दलाल स्ट्रीट में आज भी रौनक है। शेयर मार्केट बढ़त पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 393 अंकों की दमदार तेजी के साथ 82448 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 106 अंक ऊपर 25150 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
Share Market Live Updates 25 June: ईरान-इजरायल युद्धविराम की खबर से दुनिया भर के बाजारों में खुशी की लहर है। ऐसे में घरेलू शेयर मार्केट आज अच्छी शुरुआत कर सकता है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के आज यानी बुधवार 25 जून को हरे निशान पर खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजार आज ऊपर चल रहे हैं, और अमेरिकी बाजारों ने भी कल बढ़त के साथ बंद किया था। अमेरिका के तीनों प्रमुख इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े।
कल कैसी रही दलाल स्ट्रीट की चाल
भारतीय शेयर मार्केट मंगलवार को पॉजिटिव नोट पर शुरू हुआ, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं चली। पूरे सेशन में इंडेक्स काफी वोलेटाइल रहे। शुरुआती तेजी के बाद लोगों ने मुनाफा काट लिया। निफ्टी 50 72.45 अंक (0.29%) गिरकर 25,044.35 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी 158.32 अंक (0.19%) फिसलकर 82,055.11 पर रहा।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
1. एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 0.12% ऊपर, साउथ कोरिया का कोस्पी 0.44% चढ़ा। हांगकांग के हेंग सेंग इंडेक्स में भी तेजी के आसार।
2. गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 25,160 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स से 88 अंक ऊपर है। यह संकेत बताते हैं कि भारतीय शेयर बाजार की आज शुरुआत अच्छी होने वाली है।
3. वॉल स्ट्रीट का हाल: डॉऊ जोन्स 1.19% (507 अंक), एसएंडपी 500 1.11% और नैस्डैक 1.43% चढ़े। इस बीच टेस्ला के शेयर की कीमत 2.4% गिरी, लेकिन एनवीडिया 2.59% और एडवांस्ड माइक्रो ने 6.83% की छलांग लगाई। फेडएक्स के शेयर 4% से अधिक लुढ़के।
4. इजराइल-ईरान सीजफायर: 12 दिनों की बमबारी के बाद दोनों देशों ने सीजफायर मान लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी बीच-बचाव किया और ईरान के परमाणु साइटों को निशाना बनाया। इजराइल के PM नेतन्याहू ने इसे “ऐतिहासिक जीत” बताया।
5. अमेरिकी फेड रिजर्व: जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई बढ़ने का खतरा अभी बरकरार है। ब्याज दरें कम करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे।
6. अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास: जून में अमेरिकी लोगों का आर्थिक विश्वास अचानक गिरा। कॉन्फिडेंस इंडेक्स 93 पर आ गया, जबकि उम्मीद 100 की थी।
7. तेल और सोने के भाव: कच्चा तेल (Brent) 1.09% चढ़कर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा। युद्ध का डर कम हुआ तो सोना भी $3,326 प्रति औंस पर स्थिर रहा।
8. अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड: डॉलर कमजोर रहा। डॉलर इंडेक्स 97.91 पर आ गया है। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड की रिटर्न (यील्ड) 7 हफ्तों के निचले स्तर पर है।