Share Market Live Updates 23 June: शुरुआती गिरावट के बाद शेयर मार्केट थोड़ा रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 900 से अधिक अंक टूटने के बाद अब 555 अंक नीचे 81852 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में भी गिरावट अब केवल 155 अंक की रह गई है। अब यह 24955 पर है।
11:35 AM Share Market Live Updates 23 June: शुरुआती गिरावट के बाद शेयर मार्केट थोड़ा रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 900 से अधिक अंक टूटने के बाद अब 555 अंक नीचे 81852 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में भी गिरावट अब केवल 155 अंक की रह गई है। अब यह 24955 पर है।
10:00 AM Share Market Live Updates 23 June: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में बीईएल को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। इन्फोसिस टॉप लूजर है। इसमें दो फीसद से अधिक की गिरावट है। सेंसेक्स 920 अंक लुढ़क कर 81,488 तक आ गया है। निफ्टी भी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 282 अंक नीचे 24830 पर ट्रेड कर रहा है।
9:40AM Share Market Live Updates 23 June: सेंसेक्स अपने पिछले बंद भाव 82,408.17 के मुकाबले 81,704.07 पर खुला और 700 अंकों या लगभग 1 फीसद से अधिक की गिरावट के साथ 81,567 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 25,112.40 के मुकाबले 24,939.75 पर खुला और लगभग 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 24,870 के इंट्राडे लो पर आ गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी लगभग एक-एक फीसदी की गिरावट रही। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 448 लाख करोड़ रुपये से घटकर करीब 445 लाख करोड़ रुपये रह गया।
9:25 AM Share Market Live Updates 23 June: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में बीईएल, भारती एयरटेल को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। इन्फोसिस टॉप लूजर है। इसमें दो फीसद से अधिक की गिरावट है। सेंसेक्स 700 से अधिक अंक लुढ़क कर 81,702 तक आ गया है। निफ्टी भी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 24907 पर ट्रेड कर रहा है।
9:15 AM Share Market Live Updates 23 June: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की दखल ने घरेलू शेयर मार्केट के शुक्रवार के जश्न में आज सोमवार को खलल डाल दिया। आज सोमवार 23 जून को दलाल स्ट्रीट लाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 704 अंकों की भारी गिरावट के साथ 81704 के लेवल पर खुला। एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 172 अंकों के नुकसान के साथ 24940 पर खुला।
Share Market Live Updates 23 June: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका का दखल घरेलू शेयर मार्केट की रौनक में खलल डाल सकता है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सोमवार को कमजोर नोट पर खुलने की संभावना है। ईरान में तीन परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका की स्ट्राइक के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को भारत के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स ने तीन दिन की गिरावट को तोड़ 1 प्रतिशत से अधिक उछला। निफ्टी 50 और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स दोनों क्रमशः 1.3 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 और 82,408.17 अंक पर बंद हुए।
आज के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियन मार्केट
Share Market Live Updates 23 June: पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित वृद्धि को लेकर निवेशकों की चिंताएं बढ़ गईं। जापान का निक्केई 225 0.58 प्रतिशत गिरा, जबकि व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत फिसल गया। दक्षिण कोरिया के इंडेक्स कोस्पी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, और टेक-हेवी कोस्डैक में 1.99 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई। इस बीच, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के लिए वायदा 23,396 पर था, जो 23,530.48 के पिछले बंद की तुलना में कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
Share Market Live Updates 23 June: गिफ्ट निफ्टी 24,977 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 152 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर मार्केट के लिए एक मौन शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
Share Market Live Updates 23 June: ईरान में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद शुरुआती एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान वॉल स्ट्रीट अमेरिकी इक्विटी वायदा में गिरावट आई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 109 अंक या 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 से जुड़े फ्यूचर्स क्रमशः 0.3 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत फिसल गए।
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के दो प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। एसएंडपी 500 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,967.84 पर बंद हुआ जबकि, नैस्डेक कंपोजिट 19,447.41 पर। दूसरी ओर डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 35.16 अंक चढ़कर 42,206.82 पर बंद हुआ।
कच्चा तेल
Share Market Live Updates 23 June: ईरान की न्यूक्लियर फैसेलिटिज पर हमला करने में संयुक्त राज्य अमेरिका के इजरायल में शामिल होने के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा 1.92 डॉलर या 2.49 प्रतिशत बढ़कर 78.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.89 डॉलर या 2.56 प्रतिशत चढ़कर 75.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 13 जून को संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट 13 प्रतिशत चढ़ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सोने की कीमतें
Share Market Live Updates 23 June: ईरान-इजरायल संघर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद सोने की कीमतें जांच के दायरे में होने की संभावना है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में काफी हद तक कोई बदलाव नहीं हुआ। हाजिर सोना 3,369.63 डॉलर प्रति औंस पर मंडरा रहा जो 12 जून के बाद का सबसे निचला स्तर है। इस बीच अमेरिकी सोना वायदा 0.7 प्रतिशत गिरकर 3,385.50 डॉलर पर आ गया।