होम नॉलेज भारतीय योग गुरु: दुनिया में योग का प्रचार

भारतीय योग गुरु: दुनिया में योग का प्रचार

द्वारा

स्वामी विवेकानंद से लेकर बीके एस आयंगर तक, भारत के कई गुरुओं ने योग को दुनिया तक पहुंचाया। योग प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा रहा है, लेकिन इसे दुनिया तक भारतीय योग गुरुओं ने पहुंचाया। उन्होंने दुनिया को योग की गहराई समझाने के साथ इसका विज्ञान भी बताया। स्वामी विवेकानंद, परमहंस योगानंद, बी.के.एस. अयंगर, महर्षि महेश योगी जैसे कई योग गुरुओं ने पश्चिमी देशों की यात्राएं की। योग पर व्याख्यान दिए गए हैं और उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास का आधार बताया। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए, भारत के उन योग गुरुओं के बारे में जिन्होंने योग को भारत से निकालकर दुनिया तक पहुंचाया। जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है।

स्वामी विवेकानंद ने राज योग को लोकप्रिय बनाया। उन्होंने पश्चिमी देशों में भारतीय योग दर्शन के प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई और राज योग को महर्षि पतंजलि के योगसूत्र का आधुनिक रूप दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “राजयोग” के माध्यम से योग की गहराई, महत्ता और वैज्ञानिकता को दुनिया के सामने रखा।

तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने दुनिया को हठ योग का पाठ पढ़ाया। इन्हें आधुनिक योग का जनक भी कहा जाता है और उन्होंने अपनी किताब “योग मकरंद” में ध्यान लगने की पश्चिमी तकनीकों के बारे में बताया।

बीके एस अयंगर ने योग की नींव रखी और दुनिया को अयंगर योग दिया। उन्होंने योग विद्या नाम से एक संस्थान की स्थापना की और दुनियाभर में इसकी शाखाएं खुलाई।

महर्षि महेश योगी ने भावातीत ध्यान को लोकप्रिय बनाया और उनका उद्देश्य था लोगों को मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का मार्ग दिखाना।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया