होम देश चौंकाने वाला एनकाउंटर: 25 मिनट तक हार्डकोर नक्सलियों की मौत

चौंकाने वाला एनकाउंटर: 25 मिनट तक हार्डकोर नक्सलियों की मौत

द्वारा

यह मुठभेड़ किंतुकुरु गांव के पास मरेडुमिल्ली और रामपचौड़वरम क्षेत्रों के बीच हुई। सुरक्षाबलों ने 16 माओवादियों के एक समूह को देखा। लगभग 25 मिनट की गोलीबारी के बाद तीन शव बरामद किए गए। उनकी पहचान उदय, अरुणा और अंजू के रूप में हुई है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने आलुरी सीताराम राजू जिला में आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष जोनल समिति (AOBSZC) को बड़ा झटका दिया है। माओवादी संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य और AOBSZC सचिव गजरला रवि उर्फ उदय के साथ-साथ पूर्वी डिवीजन सचिव रवि वेन्का चैतन्य उर्फ अरुणा मारे गए। एक अन्य महिला नक्सली अंजू भी मारी गई है।

AOBSZC माओवादियों के लिए एक प्रमुख गढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में आंध्र-ओडिशा सीमा पर माओवादियों को लगातार झटका लगा है। सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में कई नक्सली मारे हए हैं।

यहाँ तक की सूत्रों के अनुसार, अरुणा हाल के दिनों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया