होम देश हवाई यात्रा में खतरनाकी! अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भयंकर संकट

हवाई यात्रा में खतरनाकी! अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भयंकर संकट

द्वारा

धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग और फ्लाइट कैंसिल। यह एक सिलसिला है, जिससे हवाई यात्री बार-बार रूबरू हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में कम से कम आठ बार। इसमें एक घटना विमान के टेकऑफ के समय पहियों से चिंगारी निकलने की भी है। 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ। इसके बाद से कई फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। कभी बम की धमकी के नाम पर तो कभी तकनीकी दिक्कत का हवाला देते हुए। एक के बाद एक फ्लाइट्स के कैंसिल होने से सवाल उठने लगा है कि क्या हवाई यात्रा संकट में है? सतर्कता का बढ़ गया स्तर। इतनी ज्यादा संख्या में फ्लाइट्स के कैंसिल होने ने आशंकाओं का स्तर बढ़ा दिया है। बम की धमकियों का सिलसिला तो पिछले कुछ अरसे से चल रहा था। वहीं, तकनीकी खामी का हवाला भी खूब दिया जा रहा था। लेकिन इतने बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स कैंसिल बहुत कम ही हुईं। माना जा रहा है कि यह अहमदाबाद विमान हादसे का असर है। ऐसे में जहां कहीं भी लूपहोल की गुंजाइश है, फ्लाइट रद्द कर दी जा रही है। बता दें कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 241 यात्रियों की जान चली गई। सिर्फ एक यात्री की जान बची। इस हादसे की जांच अभी जारी है।पिछले कुछ दिनों का कुछ ऐसा है हाल।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया