होम देश महिला को पोर्न वीडियो बनाने से मना किया, दरिंदगी की गई

महिला को पोर्न वीडियो बनाने से मना किया, दरिंदगी की गई

द्वारा

पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ इतनी बर्बरता की गई कि वह खड़ी भी नहीं हो पा रही है। मारपीट का यह दौर महीनों चला। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

एक महिला को 6 महीनों तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई। महिला के दोनों हाथ, पैर और दांत टूट गए हैं। महिला का इलाज जारी है। पीड़िता के परिवार के आरोप हैं कि उसे इतना मारा गया है कि वह सीधी खड़ी नहीं हो पा रही है।

आरोप हैं कि पोर्न फिल्मों में काम करने से इनकार करने पर महिला के साथ हिंसा की गई। आरोप हैं कि पीड़िता के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालने की भी कोशिश की गई थी। पीड़िता शनिवार को आरोपी के घर से भागने में सफल हुई और परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

श्वेता ने इसारा एंटरटेनमेंट के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था, जिससे वह पोर्न रैकेट चला रही थी। उसके घर पर रेड की गई, लेकिन वह और उसके बेटे फरार हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया