होम देश B for Beedi B for Bihar Congress in trouble Jinping secret letter to President Murmu Top five News B से बीड़ी B से बिहार पर घिरी कांग्रेस, जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा सीक्रेट खत? टॉप 5 न्यूज, India News in Hindi

B for Beedi B for Bihar Congress in trouble Jinping secret letter to President Murmu Top five News B से बीड़ी B से बिहार पर घिरी कांग्रेस, जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा सीक्रेट खत? टॉप 5 न्यूज, India News in Hindi

द्वारा
Hindi NewsIndia NewsB for Beedi B for Bihar Congress in trouble Jinping secret letter to President Murmu Top five News

बी से बीड़ी और बी से बिहार पर कांग्रेस बुरी तरह से फंस गई है। इसके लिए कांग्रेस को माफी भी मांगनी पड़ी। इसके बाद पुराने ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। हालांकि बाद में उसने एक अन्य ट्वीट किया है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानFri, 5 Sep 2025 07:05 PM

बी से बीड़ी और बी से बिहार पर कांग्रेस बुरी तरह फंस गई है। इसके बाद अब कांग्रेस ने माफी मांगी है। वहीं दूसरी तरफ विदेश मंत्रालय ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें यह दावा किया गया था कि भारत संग संबंधों को बेहतर करने के लिए शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीक्रेट खत भेजा था।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:

B से बीड़ी और B से बिहार पर फंस गई कांग्रेस, मांगनी पड़ी माफी; सफाई में क्या कहा

बी से बीड़ी और बी से बिहार पर कांग्रेस बुरी तरह से फंस गई है। इसके लिए कांग्रेस को माफी भी मांगनी पड़ी। इसके बाद पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। जीएसटी सुधारों की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने बीड़ी और बिहार की तुलना वाला ट्वीट किया था। इसके साथ उसने एक चार्ट भी शेयर किया था, जिसमें तंबाकू पर वर्तमान और प्रस्तावित दरों को दिखाया गया था। इसके बाद कांग्रेस की काफी ज्यादा आलोचना होने लगी थी। भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पढ़ें पूरी खबर…

भारत की शिकायत लेकर जिनपिंग के पास पहुंचे नेपाली पीएम को मिला करारा जवाब

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पिछले दिनों चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट में लिपुलेख का मुद्दा उठाया था। ओली को उम्मीद थी कि भारत की शिकायत लेकर चीन के पास पहुंचे नेपाली पीएम को समर्थन मिलेगा, लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसके बाद ओली अब शायद ही दोबारा ऐसा कदम उठाएं। जिनपिंग ने ओली से साफ तौर पर कह दिया कि यह मामला नेपाल और भारत के बीच का है, ऐसे में वह इसमें दखल नहीं देंगे और भारत-नेपाल को ही इसे सुलझाना होगा। दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड की सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन में व्यापार को लेकर सहमति बनी है, जिससे नेपाल नाराज है। पढ़ें पूरी खबर…

भारत संग रिश्ते सुधारने को जिनपिंग ने भेजा था सीक्रेट खत? विदेश मंत्रालय ने बताया

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक सीक्रेट चिट्ठी भेजी थी। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस जिनपिंग ने भारत के साथ संबंधों में सुधार के उद्देश्य से मूर्मू को खत लिखा था, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बेहतर हुए। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली में बिगड़े बाढ़ के हालात, नए इलाकों तक पहुंचा पानी; NDRF तैनात

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है। इसी बीच शुक्रवार को हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब कालिंदी कुंज के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ आ गई। इस दौरान यमुना नदी के किनारे पर स्थित कुछ नए इलाकों में भी बाढ़ आ गई। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें यमुना के आसपास के इलाकों में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है और बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। जिसके बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए वहां NDRF (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की चार टीमों को तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

महिला IPS को कार्रवाई रोकने की ‘धमकी’ पर बुरे फंसे अजित पवार, अब तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि अब उन्हें सफाई देनी पड़ी है। दरअसल बीते दिनों NCP प्रमुख अजित पवार का वीडियो सामने आया जिसमें वह एक महिला IPS ऑफिसर से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अधिकारी से नंबर मांगकर वीडियो कॉल पर बात करने को कहते सुना जा सकता है। घटना तब हुई जब अधिकारी वहां अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई को रोकने गई थीं। पवार ने इस दौरान अधिकारी को कार्रवाई रोकने के सख्त निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया