होम देश Palaces on tracks Indias most luxurious trains what is the fare maharaja express Deccan Odyssey पटरी पर चलते हैं महल! ये हैं भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनें; सफर के लिए चुकाने पड़ते हैं लाखों, India News in Hindi

Palaces on tracks Indias most luxurious trains what is the fare maharaja express Deccan Odyssey पटरी पर चलते हैं महल! ये हैं भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनें; सफर के लिए चुकाने पड़ते हैं लाखों, India News in Hindi

द्वारा

भारत की कुछ लग्जरी ट्रेनें पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहां ट्रेन के अंदर ही लोगों को लाउंज, बार, रेस्टोरेंट और जिम तक की सुविधाएं मिल जाती हैं। हालांकि इनमें सफर करने के लिए लोगों को मोटी रकम अदा करनी पड़ती है।

India’s Most luxurious Trains: भारतीय रेलवे रोजाना करोड़ों लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचाता है। एक तरफ जहां रेलवे की सबसे बड़ी खूबी इसका किफायती किराया है, वहीं दूसरी तरफ देश में कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं जो अपने आप में किसी महल से कम नहीं है। इन ट्रेनों के अंदर आपको बिल्कुल राजशाही अनुभव मिलेगा। कोचेस के अंदर की भव्य कलाकारी के लेकर खाने-पीने तक में रॉयल टच देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी ही लग्जरी ट्रेनों के बारे में।

महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस को बीते कई सालों से दुनिया की सबसे शानदार लग्जरी ट्रेनों में से एक माना जाता रहा है। यह भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा संचालित किया जाता है और अपने मेहमानों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करती है। ट्रेन के अंदर आपको मयूर महल और रंग महल, दो शानदार रेस्तरां, दो लाउंज और बार जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। वहीं हर केबिन में मिनी बार, टेंपरेचर कंट्रोल और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और एक चौबीसों घंटे मौजूद रहने वाला पैरामेडिक भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:सबसे अनोखी ट्रेन! ब्रेकफास्ट से डिनर सब मिलता है मुफ्त; रेलवे नहीं देता खर्चा

महाराजा एक्सप्रेस चार अलग-अलग रूट पर चलती है, जिनमें द इंडियन पैनोरमा, द इंडियन स्प्लेंडर, ट्रेजर्स ऑफ इंडिया, और द हेरिटेज ऑफ इंडिया शामिल हैं। ट्रेन का किराया इन रूट्स पर ही निर्भर है। इस चलते-फिरते महल पर 4 दिन और 3 रात की यात्रा के के लिए प्रति व्यक्ति 4,34,880 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए कीमत 22,18,750 रुपए तक भी जा सकती है।

पैलेस ऑन व्हील्स

1982 में शुरू की गई पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की पहली लग्जरी विरासत ट्रेन का दर्जा प्राप्त है। हाल ही में इसे कोंडे नास्ट ट्रैवलर के 2024 रीडर्स चॉइस अवार्ड्स में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लक्जरी ट्रेन के रूप में भी सम्मानित किया गया है। यह ट्रेन 7 रात और 8 दिन का सफर कराती है। इस दौरान यात्रियों को दिल्ली से शुरू होकर राजस्थान के प्रमुख शहर जैसे जयपुर, उदयपुर और जोधपुर घुमाया जाता है। इस ट्रेन में डीलक्स और सुपर डीलक्स केबिन हैं, जिनका डिजाइन राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित है। इसमें बार लाउंज और स्पा की सुविधाएं भी हैं। भारतीय नागरिकों के लिए डीलक्स केबिन में प्रति व्यक्ति लागत कम सीजन (सितंबर और अप्रैल) में 4,95,600 लाख से शुरू होती है और वहीं ज्यादा डिमांड वाले सीजन (अक्टूबर से मार्च) में 5,60,000 रुपए तक भी देने पड़ सकते हैं।

द गोल्डन चैरियट

द गोल्डन चैरियट उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो खास तौर से दक्षिण भारत की सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं। यह ट्रेन कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के प्रमुख जगहों को कवर करती है। इसमें दो रेस्तरां, एक बार, एक स्पा, और जिम जैसी सुविधाएं हैं। द गोल्डन चैरियट तीन रूट पर चलती है, जिनमें से ग्लिम्प्स ऑफ कर्नाटक है कि यात्रा सबसे किफायती है। इसका किराया 2,80,450 लाख रुपए है।

डेक्कन ओडिसी

डेक्कन ओडिसी महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) की एक पहल है, जिसे “द ब्लू लिमोजिन ऑन रेल्स” के रूप में भी जाना जाता है। यह पश्चिमी और मध्य भारत के कई शानदार जगहों को कवर करती है। इस ट्रेन में शानदार केबिन और सुइट हैं, साथ ही बेहतरीन भोजन और लाउंज की सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस ट्रेन की एक खासियत यह है कि इसकी कीमत मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए तय की गई है। जानकारी के मुताबिक इसके हर ट्रिप के लिए एक शख्स को 9000 डॉलर तक खर्च करने पड़ेंगे।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया