रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब भटिंडा, रोहतक, दिल्ली (रिज), हरदोई, बाराबंकी, देहरी, बांकुरा, कोंटाई और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है।
मॉनसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिले में भारी बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने 10 से 14 अगस्त के बीच मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई है।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, कोरबा, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 KM प्रति घंटे चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटों के लिए जारी है।
प्रदेश में इस सिस्टम से हो रही बारिश
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब भटिंडा, रोहतक, दिल्ली (रिज), हरदोई, बाराबंकी, देहरी, बांकुरा, कोंटाई और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से होते हुए झारखंड तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण बिहार और उससे सटे उत्तरी झारखंड के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर हलकी से मध्यम बारिश हुई। वहीं कोरिया जिले के सोनहत में भारी वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और भारी वर्षा की चेतवानी जारी की गई है। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस मानसून में उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और रामानुजगंज जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।