होम विदेश केन्या में बड़ा हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे लोग

केन्या में बड़ा हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे लोग

द्वारा

केन्या में हादसा.

अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस के शुक्रवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई.

न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं.

मृतकों में महिलाएं और बच्ची भी शामिल

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी पीटर मैना के अनुसार, जैसे ही बस तेज गति से एक गोल चक्कर के पास पहुंची, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और एक 10 साल की बच्ची शामिल है.

पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं

केन्या और पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां सड़कें अक्सर संकरी और खस्ताहाल होती हैं और उनमें कई गड्ढे होते हैं. पुलिस अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों को जिम्मेदार ठहराती है.

एक दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

गुरुवार को एक अन्य दुर्घटना में, नाकुरु काउंटी के नैवाशा शहर में एक बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय पीड़ित 32 मजदूर थे जो काम पर जा रहे थे.

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया