होम देश Rahul Gandhi got script from Salim Javed Devendra Fadnavis on vote theft allegations ‘राहुल गांधी के पास सलीम-जावेद की स्क्रिप्ट, कहानियां सुना रहे’, वोट चोरी के आरोप पर देवेंद्र फडणवीस, Maharashtra Hindi News

Rahul Gandhi got script from Salim Javed Devendra Fadnavis on vote theft allegations ‘राहुल गांधी के पास सलीम-जावेद की स्क्रिप्ट, कहानियां सुना रहे’, वोट चोरी के आरोप पर देवेंद्र फडणवीस, Maharashtra Hindi News

द्वारा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘राहुल गांधी इन दिनों सलीम-जावेद से स्क्रिप्ट लेकर मनोरंजक कहानियां सुना रहे हैं। इसमें मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं है। उनके पास कोई ठोस तथ्य नहीं है, सब काल्पनिक है।’

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 8 Aug 2025 08:13 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों का मजाक उड़ाया। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी ने बॉलीवुड लेखक जोड़ी सलीम-जावेद से स्क्रिप्ट ली है और उनकी बातें पूरी तरह काल्पनिक हैं। फडणवीस ने पुणे में पत्रकारों से कहा कि राहुल अपनी नाकामी छिपाने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी की ‘दोस्त’ पुतिन से हुई बात, भारत बुलाया
ये भी पढ़ें:पुरानी बोतल में नई शराब, राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग का पलटवार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘राहुल गांधी इन दिनों सलीम-जावेद से स्क्रिप्ट लेकर मनोरंजक कहानियां सुना रहे हैं। इसमें मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं है। उनके पास कोई ठोस तथ्य नहीं है, सब काल्पनिक है।’ फडणवीस ने बताया कि बीजेपी लंबे समय से मतदाता सूची में सुधार की मांग कर रही है और चुनाव आयोग ने बिहार में इसकी शुरुआत भी कर दी है। लेकिन, राहुल गांधी अब इस सुधार का विरोध कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा, ‘यह साफ है कि राहुल को वोटर लिस्ट के संशोधन का मतलब समझ नहीं आ रहा। वे बस अपनी असफलता को छिपाने के लिए बहाने बना रहे हैं।’

कांग्रेस ने मुंबई में किया रास्ता रोको प्रदर्शन

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग के खिलाफ रास्ता रोको प्रदर्शन किया। साथ ही, सत्ताधारी पार्टी पर निर्वाचन आयोग की मदद से वोट चुराने का आरोप लगाया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यातायात अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

‘निर्वाचन आयोग ने विश्वसनीयता खो दी’

सपकाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पूरी तरह से विश्वसनीयता खो दी है और वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब निर्वाचन आयोग क्यूं नहीं दे रहा है, बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी दे रही है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को मतदाता सूची के एसआईआर को संस्थागत चोरी बताया। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के उद्देश्य से इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है। सपकाल ने कहा, ‘राहुल गांधी ने दस्तावेजी सबूतों के साथ यह उजागर कर दिया है कि कैसे भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से चुनावों में हेराफेरी की।’

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया