होम देश Maharashtra 10year old boy was asked to sexually abuse his own sister a disgusting act by a woman 10 वर्षीय लड़के से 6 साल की बहन का यौन शोषण करने को कहा, महिला ने वीडियो भी बनाई, Maharashtra Hindi News

Maharashtra 10year old boy was asked to sexually abuse his own sister a disgusting act by a woman 10 वर्षीय लड़के से 6 साल की बहन का यौन शोषण करने को कहा, महिला ने वीडियो भी बनाई, Maharashtra Hindi News

द्वारा

Maharashtra: महाराष्ट्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी से बदला लेने के लिए घिनौनी हरकत कर दी। कथित तौर पर उसने पड़ोसी के दस साल के मानसिक रूप से कमजोर बेटे को उसकी ही 6 साल की बहन के साथ यौन शोषण के लिए उकसाया।

Upendra Thapak भाषाThu, 7 Aug 2025 05:19 PM

पड़ोसी के साथ बदला लेने की सनक इंसान को किस हद तक गिरा सकती है। इसकी झलक महाराष्ट्र के एक गांव से सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपने पड़ोसी से बदला लेने के लिए उसके 10 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटे से उसकी ही 6 वर्षीय बहन का यौन शोषण करने के लिए कहा। महिला यहीं पर नहीं रुकी उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में बच्चों की मां को इसके बारे में पता चला तो वह बच्चों को लेकर थाने पहुंची। यहां उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रबाले पुलिस थाने के अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नवी मुंबई के घनसोली गांव में हुई है। दोनों महिलाएं पड़ोस में ही रहती हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसके और आरोपी महिला के बीच में अक्सर झगड़े होते रहते थे। इस लड़ाई के दौरान आरोपी महिला उसे गाली और धमकी भी देती थी।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि बदला लेने के लिए आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के मानसिक रूप से कमजोर 10 साल के बेटे को उसकी ही 6 साल की बहन के साथ यौन उत्पीड़न करने के लिए उकसाया। इतना ही नहीं महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया साइट पर भी डाला है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धाराएं भी लगाईं गई हैं। इसके अलावा यौन उत्पीड़न, अश्लील उद्देश्यों के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना एवं उन्हें उकसाने के आरोप भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत भी धाराएं लगाईं गई हैं। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया