होम झारखंड झारखंड के 6 जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

झारखंड के 6 जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

द्वारा

Kal Ka Mausam: झारखंड के 6 जिलों में 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि संताल परगना के 6 जिलों में आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

6 जिलों में 70 से 110 मिमी वर्षा होने की संभावना

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कुछ जगहों पर शुक्रवार को 7 से 11 सेंटीमीटर यानी 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ इस वक्त फिरोजपुर, चंडीगढ़ से होते हुए हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. बांग्लादेश में जो चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, वह दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Very Heavy Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून

उन्होंने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 75.2 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के डुमुरिया में हुई.

मौसम का ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

अब 2 से 3 डिग्री तक तापमान में आयेगी गिरावट

इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सारयकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले में दर्ज किया गया. सरायकेला का उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री और लातेहार का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

24 घंटे में कहां-कितनी हुई वर्षा

  • डुमुरिया – 75.2 मिमी
  • कुमारडुंगी – 73 मिमी
  • हेरहंज – 65 मिमी
  • सिसई – 51 मिमी
  • दियांकेल खूंटी – 48.5 मिमी
  • सिलाईचक – 45 मिमी
  • हिरणपुर – 40.8 मिमी
  • नंदाडीह – 38 मिमी
  • लोहरदगा – 37.5 मिमी
  • नावाडीह – 37 मिमी
  • पांकी – 35.3 मिमी
  • घाटशिला – 34.8 मिमी
  • तोरपा – 34.4 मिमी
  • फतेहपुर – 34.1 मिमी
  • मुसाबनी – 32.8 मिमी
  • बगोदर – 32.4 मिमी
  • गुदरी – 30.5 मिमी
  • अड़की – 30.2 मिमी
  • मनोहरपुर – 27.8 मिमी

इसे भी पढ़ें

धनबाद का कुख्यात अपराधी छोटू सिंह STF के साथ मुठभेड़ में ढेर

ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

सावधान! बोकारो और देवघर में थोड़ी देर में होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया