दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मची है। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को झटका लगा है। दोनों अरबपतियों ने न केवल दौलत गंवाई है बल्कि अमीरों की लिस्ट में उनका रुतबा भी घटा है।
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मची है। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को झटका लगा है। दोनों अरबपतियों ने न केवल दौलत गंवाई है बल्कि अमीरों की लिस्ट में उनका रुतबा भी घटा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं और अडानी एक और पायदान लुढ़क कर 22वें स्थान पर आ गए हैं।
ट्रंप के टैरिफ के बाद दुनिया में काफी कुछ तेजी से बदल रहा है। कहीं फायदा तो कही नुकसान नजर आ रहा है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे अरबपतियों की संपत्ति में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर भी देखने को मिल रही है।
मस्क की भी कुर्सी खतरे में
एलन मस्क की संपत्ति बुधवार को 7.61 अरब डॉलर बढ़कर 364 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, लैरी एलिसन तेजी से मस्क के करीब पहुंच रहे हैं। उनकी संपत्ति अब 307 अरब डॉलर हो गई है। दूमार्क जुकरबर्ग 271 अरब डॉलर के साथ तीसरे और कभी अरबपति नंबर वन रहे जेफ बेजोस 244 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।
कभी अरबपति नंबर-1 थे अर्नाल्ट
इनके बाद स्टीव बाल्मर (180 अरब डॉलर), लैरी पेज (176 अरब डॉलर), सर्गी ब्रिन (164 अरब डॉलर) हैं। जेनसन हुआंग (156 अरब डॉलर) के साथ 8वें स्थान पर हैं। कभी दुनिया के नंबर वन अमीर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट (151 अरब डॉलर) अब नौवें स्थान पर हैं। वॉरने बफेट भी 141 अरब डॉलर के साथ 10वें पर हैं।
टॉप-20 से बाहर हो गए अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। इस साल अडानी दुनिया के टॉप लूजर अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी दौलत इस साल 2.73 अरब डॉलर कम होकर 76 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति अब 99.8 अरब डॉलर रह गई। कभी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में रहने वाले ये दोनों भारतीय दिग्गज टॉप-15 से भी बाहर हैं।