होम बिज़नेस Tata group ttml share down 56 rupees company in heavy debt ₹56 पर आ गया ₹290 वाला टाटा का यह शेयर, भारी कर्ज में कंपनी, लगातार करा रहा नुकसान, Business Hindi News

Tata group ttml share down 56 rupees company in heavy debt ₹56 पर आ गया ₹290 वाला टाटा का यह शेयर, भारी कर्ज में कंपनी, लगातार करा रहा नुकसान, Business Hindi News

द्वारा

शेयरों में इस गिरावट के पीछे एक खबर है। दरअसल, कंपनी में मैनेजमेंट लेवल पर कुछ बदलाव हुए हैं। इसका असर शेयर पर निगेटिव पड़ा है। बता दें कि कंपनी के शेयर साल 2022 में ₹290 के भाव पर थे। पांच साल में कंपनी के शेयर 1600% तक चढ़ गए हैं।

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तानWed, 6 Aug 2025 05:32 PM

Tata Group Stock: टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड यानी टीटीएमएल के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। कंपनी के शेयर में आज 2% तक गिरकर 56.75 रुपये के इंट्रा डे लो पर आ गए थे। शेयरों में इस गिरावट के पीछे एक खबर है। दरअसल, कंपनी में मैनेजमेंट लेवल पर कुछ बदलाव हुए हैं। इसका असर शेयर पर निगेटिव पड़ा है। बता दें कि कंपनी के शेयर साल 2022 में ₹290 के भाव पर थे। पांच साल में कंपनी के शेयर 1600% तक चढ़ गए हैं।

क्या है डिटेल

कंपनी ने शेयर बाजार को गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के इस्तीफे की सूचना दी है। इसके अलावा, अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र) की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि कंपनी कर्ज फ्री नहीं है। यह सेक्टर में भारी बोझ के साथ आपरेट कर रही है। लाखों करोड़ रुपये के AGR ड्यूज के चलते लगातार घाटे में है। कंपनी निगेटिव नेटवर्थ और कर्ज से भरे बैलेंस शीट के साथ काम कर रही है। कंपनी ने जून तिमाही में ₹324.98 करोड़ का नेट घाटा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष Q1 FY2025 में ₹323.40 करोड़ के घाटे से लगभग 0.5% अधिक है। इस दौरान ऑपरेशनल राजस्व ₹284.25 करोड़ रहा, जो एक वर्ष पहले की तुलना में करीब 12.13% की गिरावट दर्शाता है। कंपनी की कुल आय में लगभग 12.5% की कमी आई, जबकि खर्चों में कटौती करते हुए उन्हें ₹139.55 करोड़ पर लाया गया, जो पिछले वर्ष की ₹188.64 करोड़ के मुकाबले काफी कम था।

क्या है कंपनी का कारोबार

बता दें कि टीटीएमए एक भारतीय टेलीकॉम कंपनी है जो टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र (मुंबई को छोड़कर) और गोवा क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है। TTML टाटा टेली बिज़नेस सर्विसेज (TTBS) के अंतर्गत छोटे, मझोले और बड़े व्यवसायों को विभिन्न प्रकार की एंटरप्राइज समाधान सेवाएं जैसे क्लाउड कम्युनिकेशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, साइबर सुरक्षा और IoT सेवाएं देती है। कंपनी का मुख्य फोकस B2B सेवाओं पर है और यह डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने में मदद करती है। स्टॉक मार्केट में TTML के शेयर काफी चर्चा में रहते हैं, खासकर जब इसमें अचानक तेजी या गिरावट आती है। निवेशकों को इस कंपनी में निवेश करने से पहले इसके वित्तीय प्रदर्शन, बाज़ार की स्थिति और दीर्घकालिक रणनीति का अच्छी तरह से विश्लेषण करना चाहिए।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया