होम देश 15 MNS workers booked for vandalising dance bar just after Raj Thackeray speech in Raigad डांस बार में तोड़फोड़, कोहराम मचाने वाले MNS कार्यकर्ताओं पर कसा शिकंजा; 15 पर केस दर्ज, Maharashtra Hindi News

15 MNS workers booked for vandalising dance bar just after Raj Thackeray speech in Raigad डांस बार में तोड़फोड़, कोहराम मचाने वाले MNS कार्यकर्ताओं पर कसा शिकंजा; 15 पर केस दर्ज, Maharashtra Hindi News

द्वारा

रायगढ़ में राज ठाकरे की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कुछ कार्यकर्ता पनवेल के डांस बार में पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ की। एक वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर बार में घुसते, बोतलें तोड़ते, फर्नीचर को नुकसान पहुंचाते नजर आए।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईMon, 4 Aug 2025 09:01 AM

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पनवेल में एक डांस बार में तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पार्टी प्रमुख राज ठाकरे द्वारा एक सार्वजनिक भाषण के दौरान रायगढ़ जिले में अवैध बारों पर तीखा हमला करने के कुछ ही घंटों बाद हुई थी। मामला दर्ज करने की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ लोग शनिवार देर रात पनवेल के बाहरी इलाके में ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुसते हुए, वहां फर्नीचर में तोड़फोड़ करते हुए, शराब की बोतलें तोड़ते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

इस घटना से कुछ घंटे पहले MNS प्रमुख राज ठाकरे ने रायगढ़ में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) की एक रैली को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर डांस बार के संचालन की निंदा की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि MNS पदाधिकारी योगेश चिले और 15 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:मराठी राग हुआ पुराना, MNS के लोगों ने ढूंढ़ा नया बहाना; अब कोचिंग संचालक को पीटा
ये भी पढ़ें:MNS वर्कर की गुंडागर्दी, राजस्थानी दुकानदार को WhatsApp स्टेटस के कारण पीटा
ये भी पढ़ें:राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं का कारनामा, मुंबई में डांस बार में की तोड़फोड़
ये भी पढ़ें:मराठी मानुष की कब्र पर नहीं बना सकते उद्योग, राज ठाकरे ने फडणवीस सरकार को घेरा

MNS कह रही इसे प्रतीकात्मक विरोध

इस बीच, MNS नेता संदीप देशपांडे ने बार में तोड़फोड़ की घटना का बचाव करते हुए इसे “प्रतीकात्मक विरोध” बताया है। उन्होंने कहा, “सरकार को इन अवैध बारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। क्या वे बार चला रहे हैं या उसे बचा रहे हैं? अगर वे इन्हें बंद नहीं करेंगे, तो लोग कार्रवाई करेंगे।”

राज ठाकरे की अगुवाई वाली MNS इससे पहले गैर मराठी भाषियों के साथ मारपीट करने के मामले में भी आलोचनाओं का सामना कर चुकी है। अब डांस बार में तोड़फोड़ करने के मामले में पार्टी फिर से आलोचकों के निशाने पर है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया