होम देश Bullet Train Mumbai Ahmedabad Good News Timing Indian Railways Minister बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, सिर्फ इतने समय में मुंबई से पहुंच जाएंगे अहमदाबाद, India News in Hindi

Bullet Train Mumbai Ahmedabad Good News Timing Indian Railways Minister बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, सिर्फ इतने समय में मुंबई से पहुंच जाएंगे अहमदाबाद, India News in Hindi

द्वारा

मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है। इसके शुरू होने से मुंबई से अहमदाबाद तक की यात्रा में केवल दो घंटे सात मिनट लगेंगे।

Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन का लेकर खुशखबरी दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी और इससे मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ दो घंटे सात मिनट में ही पहुंच जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री भावनगर टर्मिनस पर थे, जहां से उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया।

वैष्णव ने कहा, ”मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है। इसके शुरू होने से मुंबई से अहमदाबाद तक की यात्रा में केवल दो घंटे सात मिनट लगेंगे।”

मुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होगी और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति से गुजरात के वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद को जोड़ेगी।

इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि वापी और साबरमती के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के गुजरात वाले हिस्से का काम दिसंबर, 2027 तक पूरा करने की योजना है और महाराष्ट्र से साबरमती सेक्शन तक पूरी परियोजना दिसंबर, 2029 तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किलोमीटर) जापान से तकनीकी और वित्तीय सहायता के साथ निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी और इसके मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में 12 स्टेशनों पर ठहराव की योजना है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया