Last Updated:
Bihar New Voter List: चुनाव आयोग ने बिहार में SIR के बाद नए मतदाता सूची की ड्राफ्ट कॉली जारी कर दी है. जिसमें 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट गए हैं. सीमांचल की बात करें तो अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार ज…और पढ़ें
अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार से कटे कितने नाम
इनमें पूर्णिया में 2.73 लाख, कटिहार में 1.84 लाख, अररिया में 1.58 लाख और किशनगंज में 1.45 लाख मतदाताओं के नाम नए वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस नई सूची की प्रतियां सौंप दी हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी योग्य मतदाता का नाम गलती से कट गया है, तो वह 1 सितंबर तक अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है. इस अवधि में नए मतदाता भी अपना नाम जुड़वा सकेंगे. इस प्रक्रिया का उद्देश्य एक स्वच्छ और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना है.
जिले का नाम | पुराने मतदाता सूची में वोटरों की संख्या | नए मतदाता सूची में वोटरों की संख्या | SIR के बाद कटे नामों की संख्या |
अररिया | 20,82,486 | 19,24,414 | 1,58,072 |
किशनगंज | 12,31,910 | 10,86,242 | 1,45,668 |
पूर्णिया | 22,68,431 | 19,94,511 | 2,73,920 |
कटिहार | 22,29,063 | 20,44,809 | 1,84,254 |
अगर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो चुनाव आयोग ने इसके लिए एक लिंक जारी किया है. इस लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं. लिंक खोलने पर एक पेज खुलेगा, जहां चार अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं. वहां आपको सबसे पहले राज्य में ‘बिहार’ चुनना होगा, फिर अपने जिले और विधानसभा क्षेत्र का नाम सिलेक्ट करें.