होम देश 13 year old kidnapped for ransom burnt body found in deserted area फिरौती के लिए 13 साल के बच्चे की किडनैपिंग, सुनसान इलाके में मिली अधजली लाश, India News in Hindi

13 year old kidnapped for ransom burnt body found in deserted area फिरौती के लिए 13 साल के बच्चे की किडनैपिंग, सुनसान इलाके में मिली अधजली लाश, India News in Hindi

द्वारा

बेंगलुरु में एक आठवीं कक्षा के छात्र को किडनैप कर लिया गया। दो दिन बाद उसकी अधजली लाश पाई गई है। कोचिंग जाते वक्त उसकी किडनैपिंग की गई थी।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानFri, 1 Aug 2025 09:15 AM

बेंगलुरु से एक बेहद दुखद घटना सामाने आई है। यहां एक 13 साल के लड़के को फिरौती के लिए किडनैप किया गया। आरोपियों ने मां-बाप से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बच्चे के लापता होने के दो ही दिन बाद उसकी जली हुई लाश पाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक क्रिस्ट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को ही वह लापता हो गया था। इसके बाद पैरंट्स के पास फिरौती के फोन आने लगे।

पैरंट्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। हुलीमावू पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी और अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक लड़का शाम को पांच बजे कोचिंग के लिए निकला था। शाम का साढ़े 7 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो मां-बाप ने कोचिंग को फोन लगाया। पता चला कि वह कोचिंग से समय से निकल गया है।

मृतक लड़के के पिता जेसी अर्जित ने बताया कि उन्होंने आसपास खोज शुरू की तो अरेकेर फैमिली पार्क के पास उसकी साइकल मिल गई। पुलिस ने कहा है कि वह सभी ऐंगल से जांच कर रही है। इसी तरह रांची में बुधवार को ही एक 11 साल की बच्ची को किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही बच्ची का पता लगा लिया। उसे पास के ही रामगढ़ जिले से वापस लाया गया है।

किडनैपिंग में शामिल आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किडनैपिंग की सूचना मिलने के तुरंत बाद 10 जिलों में 90 जगहों पर तुरंत तलाश शुरू की गई। पुलिस को एक दिन के अंदर ही सफलका मिल गई और बच्ची को सकुशल उसके मां-बाप के पास पहुंचा दिया गया है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया