होम बिज़नेस share market live updates 1 august nse bse sensex nifty top gainers losers Share Market Live: शेयर मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, फार्मा स्टॉक्स लुढ़के, Business Hindi News

share market live updates 1 august nse bse sensex nifty top gainers losers Share Market Live: शेयर मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, फार्मा स्टॉक्स लुढ़के, Business Hindi News

द्वारा

Share Market Live Updates 1 August: निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में 5.20 पर्सेंट की गिरावट के साथ सन फार्मा पहले पोजीशन पर है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.15%) है। सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी और टाटा स्टील में भी 1.60 से लेकर 1.98 पर्सेंट तक की गिरावट है।

9:30 AM Share Market Live Updates 1 August: शेयर मार्केट में गिरावट कम होने का नाम नहीं ले रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 280 अंकों के नुकसान के साथ 80904 पर आ गया है। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी अब 83 अंकों की गिरावट के साथ 24685 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में 5.20 पर्सेंट की गिरावट के साथ सन फार्मा पहले पोजीशन पर है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.15%) है। सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी और टाटा स्टील में भी 1.60 से लेकर 1.98 पर्सेंट तक की गिरावट है।

9:15 AM Share Market Live Updates 1 August: अगस्त के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111 अंकों के नुकसान के साथ 81074 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज 1 अगस्त की शुरुआत 33 अंकों की गिरावट के साथ 24734 के लेवल से की।

Share Market Live Updates 1 August: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज यानी शुक्रवार 1 अगस्त को गिरावट के साथ खुल सकते हैं। एशियाई शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। गिफ्ट निफ्टी कमजोर है क्योंकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए भारी टैरिफ ने वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रूख बना दिया है।

भारतीय बाजार का गुरुवार का हाल

बीते गुरुवार को अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण निवेशकों के मनोबल पर असर पड़ा। सेंसेक्स 296.28 अंक गिरकर 81,185.58 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 86.70 अंक की गिरावट के साथ 24,768.35 पर रुका। बाजार में उच्च उतार-चढ़ाव देखा गया।

क्या कह रहे ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में मायूसी

Share Market Live Updates 1 August: एशियाई शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.71 प्रतिशत लुढ़का, दक्षिण कोरिया का कोस्पी तेजी से 3.45 प्रतिशत गिरा। हांगकांग के हेंग सेंग फ्यूचर्स भी कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी टूडे

Share Market Live Updates 1 August: गिफ्ट निफ्टी 24,725 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 146 अंक कम है। यह भारतीय बाजार के गिरावट के साथ खुलने का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट बेहाल

Share Market Live Updates 1 August: वॉल स्ट्रीट भी कॉर्पोरेट नतीजों और ट्रंप के टैरिफ फैसलों से प्रभावित हुई। डॉव जोन्स 0.74 प्रतिशत गिरा, एसएंडपी 500 में 0.37 प्रतिशत की कमी आई। हालांकि, टेक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई।

Share Market Live Updates 1 August: मेटा प्लेटफॉर्म 11.3 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। माइक्रोसॉफ्ट 3.5 प्रतिशत उछला। एप्पल ने शानदार तिमाही नतीजे दिए और इसके शेयर आफ्टर-आवर ट्रेडिंग में 2.4 प्रतिशत बढ़े।

ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई चिंता

Share Market Live Updates 1 August: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर ऊंचे टैरिफ लगाए। इन टैरिफ से अमेरिकी मुद्रास्फीति (PCE इंडेक्स) भी बढ़ी, जो जून में 0.3 प्रतिशत ऊपर चली गई।

भारत पर 25 प्रतिशत

कनाडा पर 35 प्रतिशत

ब्राजील पर 50 प्रतिशत

ताइवान पर 20 प्रतिशत

स्विट्जरलैंड पर 39 प्रतिशत

सोना चमका, तेल रुका

Share Market Live Updates 1 August: कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव स्थिर रहे। ब्रेंट क्रूड $71.74 प्रति बैरल के आसपास है। वहीं, सोने की कीमतों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी। स्पॉट गोल्ड 0.6 प्रतिशत चढ़कर $3,294.56 प्रति औंस पर पहुंचा।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया