President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 जुलाई 2025 की शाम बाबा नगरी देवघर से राजधानी रांची पहुंचीं. भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ.

सबसे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
आदरणीया राष्ट्रपति महोदया, जोहार!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन व वीर भूमि पर आपका हार्दिक अभिनंदन है। @rashtrapatibhvn #Ranchi#BirsaMundaAirport pic.twitter.com/QB225ntUmK— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 31, 2025

राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झुककर एक-दूसरे का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रपति को उपहार और फूलों का गुलदस्ता दिया.

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने महामहिम को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देकर भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका स्वागत किया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सचिव अलका तिवारी के बाद झारखंड के डीजीपी ने महामहिम को सैल्यूट किया. फूलों का गुलदस्ता भी दिया.

राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया और रांची में महामहिम द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की.

सबसे अंत में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने तीनों सेना की प्रमुख द्रौपदी मुर्मू को सैल्यूट कर उनका अभिवादन किया. उन्होंने भी महामहिम को गुलदस्ता भेंट किया.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद द्रौपदी मुर्मू राजभवन के लिए रवाना हो गयीं. गुरुवार को उन्होंने एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया.

गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार को वह आइआइटी-आइएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद दिल्ली लौट जायेंगी.
इसे भी पढ़ें
डायग्नोसिस और सर्जरी में पूरी तरह क्लिनिकल रहें, व्यवहार में क्लिनिकल न बनें, एम्स देवघर में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, मौर्य एक्सप्रेस के यात्री से 6 पैकेट गांजा जब्त
सर्वदलीय बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन- भारी बारिश के बीच आहूत हुआ है मानसून सत्र
Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, बंगाल में चक्रवात, झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट