होम देश Nitish Nishchay Rath arrived from Haryana hi tech style Thailand and Cambodia Agree to Ceasefire top five news नीतीश कुमार का हाईटेक रथ, थाईलैंड-कंबोडिया के बीच कैसे हुआ सीजफायर; टॉप 5 न्यूज, India News in Hindi

Nitish Nishchay Rath arrived from Haryana hi tech style Thailand and Cambodia Agree to Ceasefire top five news नीतीश कुमार का हाईटेक रथ, थाईलैंड-कंबोडिया के बीच कैसे हुआ सीजफायर; टॉप 5 न्यूज, India News in Hindi

द्वारा
Hindi NewsIndia NewsNitish Nishchay Rath arrived from Haryana hi tech style Thailand and Cambodia Agree to Ceasefire top five news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रथ तैयार करवाया है, जो हरियाणा से लाया गया है। इसमें जदयू का चुनाव चिन्ह है और सात निश्चय योजना की उपलब्धियों को दर्शाता है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 July 2025 07:00 PM

बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के लिए हाईटेक रथ मंगवाया है। इसे निश्चय रथ का नाम दिया गया है, जो खास पर हरियाणा से मंगवाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एशिया में दो देशों के बीच शुरू हुई खतरनाक जंग में सीजफायर पर सहमति बन गई है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:

हरियाणा से आया नीतीश का ‘निश्चय रथ’, चुनाव में दिखेगा हाईटेक अंदाज, जानें खासियत

बिहार चुनाव की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के लिए उनका हाईटेक रथ भी हरियाणा से आ गया है। जो कई सुविधाओं और टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसे ‘निश्चय रथ’ नाम दिया गया है। हालांकि दिखने में तो वैनिटी वैन की तरह है। रथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो लगी है। ये रथ नीतीश सरकार के ‘सात निश्चय’ का संदेश देते दिख रहा है। जिस पर बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार का स्लोगन भी लिखा हुआ है। इस रथ पर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू का चुनाव चिन्ह है। भाजपा को रथ पर कोई जगह नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

ऑपरेशन महादेव क्या है? कैसे सेना ने पहलगाम के मास्टरमाइंड को ढूंढकर मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पास लिडवास इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाकर पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और 20 लाख के इनामी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाशिम मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। दो दिन चले इस ऑपरेशन में सेना को सोमवार को सफलता मिली। दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में कुख्यात आतंकियों को मारकर पहलगाम हमले का बदला लिया। पढ़ें पूरी खबर…

थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर को राजी, इस मुस्लिम देश की मध्यस्थता से निकला हल

प्राचीन शिव मंदिर को लेकर पिछले पांच दिनों से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग चल रही थी, लेकिन अब दोनों देश तत्काल और बिना शर्त संघर्ष-विराम करने को सहमत हो गए हैं। यह जानकारी सोमवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए बातचीत की मध्यस्थता की। पढ़ें पूरी खबर…

यौन उत्पीड़न केस में फंसे BJP MP के बेटे को झटका, 10 दिनों में ही गया AAG का पद

भाजपा शासित हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को करारा झटका दिया है। सरकार ने उन्हें नियुक्ति के 10 दिन बाद ही राज्य के सहायक महाधिवक्ता ( Assistant Advocate General) पद से हटा दिया है। दरअसल, विकास बराला पर यौन उत्पीड़न के केस थे, इसलिए उनकी नियुक्ति के बाद से ही यह मामला विवादों में घिर गया था। पढ़ें पूरी खबर…

फ्रैक्चर ठीक होगा तो…पंत ने अपनी चोट पर तोड़ी चुप्पी, सब्र के साथ कर रहे ये काम

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी चोट पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि वह फ्रैक्चर ठीक होने के बाद रिहैब शुरू करेंगे। पंत मैनचेस्टर में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने पैर में गेंद लगी थी। पंत को मिनी एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। वह चोटिल होने के बाद अगले दिन फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक (54) जड़ा। यह मैच ड्रॉ रहा। पंत सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच से बाहर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया