होम बिज़नेस share market live updates 28 july nse bse sensex nifty top gainers losers रिकवरी मोड में शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, कोटक बैंक धड़ाम, Business Hindi News

share market live updates 28 july nse bse sensex nifty top gainers losers रिकवरी मोड में शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, कोटक बैंक धड़ाम, Business Hindi News

द्वारा

Share Market Live Updates 28 July: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 72 अंक ऊपर 81535 पर है। निफ्टी भी 38 अंक ऊपर 25875 पर पहुंच गया है। एनएसई पर 2722 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1498 हरे और 1148 लाल हैं।

10:20 AM Share Market Live Updates 28 July: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 72 अंक ऊपर 81535 पर है। निफ्टी भी 38 अंक ऊपर 25875 पर पहुंच गया है। एनएसई पर 2722 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1498 हरे और 1148 लाल हैं। टॉप लूजर्स में 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ कोटक बैंक, 1.35 पर्सेंट टूटकर टीसीएस हैं।

9:55 AM Share Market Live Updates 28 July: शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 127 अंक नीचे 81335 पर है। निफ्टी भी 25 अंक नीचे 25812 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अडानी इंटरप्राइजेज और एसबीआई लाइफ हैं। जबकि, टॉप लूजर्स में 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ कोटक बैंक, 1.35 पर्सेंट टूटकर टीसीएस हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 28 July: जुलाई के आखिरी के हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 163 अंक नीचे 81299 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 54 अंकों के नुकसान के साथ 24782 पर खुला।

Share Market Live Updates 28 July: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज सोमवार को सुस्त शुरुआत के साथ खुल सकते हैं। इसकी वजह है वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत। जहां, एशियाई बाजारों में मिलावट है, वहीं अमेरिकी बाजार ने पिछले सप्ताह अच्छी बढ़त के साथ समाप्त किया था।

शुक्रवार को बड़ी गिरावट

पिछले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 721 अंक (0.88%) लुढ़ककर 81,463.09 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 225 अंक (0.90%) की गिरावट के साथ 24,837.00 का स्तर छुआ। यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट थी।

इस सप्ताह किन बातों पर नजर?

भारत और अमेरिका के बीच चल रहा व्यापार समझौता।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक।

कंपनियों की तिमाही (Q1) कमाई के नतीजे।

ऑटो सेक्टर की बिक्री के आंकड़े।

तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव।

नए आईपीओ की गतिविधियां।

Share Market Live Updates 28 July: मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि “भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता, मिले-जुले नतीजों वाला तिमाही कमाई का सीजन और विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा पैसा निकालने के चलते बाजार में दबाव बना रहेगा।”

क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 0.52% नीचे है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.11% गिरा है। हांगकांग के हैंग सेंग के फ्यूचर्स मजबूत शुरुआत का इशारा कर रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी का संकेत

गिफ्ट निफ्टी 24,860 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 14 अंक कम है। यह भारतीय बाजारों की सुस्त शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिकी बाजारों ने रचा इतिहास

अमेरिकी बाजारों ने शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ बंद हुआ। यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर निवेशकों में खुशी की लहर थी। डॉऊ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,901.92 हुआ। S&P 500 0.40% बढ़कर 6,388.64 पर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी इतिहास रचते हुए 0.24% की बढ़त के साथ 21,108.32 पर बंद होने में कामयाब रहा।

अमेरिका-यूरोप व्यापार समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक ढांचागत समझौते की घोषणा की है। इसके तहत 1 अगस्त से यूरोपीय संघ से आने वाले ज्यादातर सामान पर 15% आयात शुल्क लगेगा। इस ख़बर से यूरो मजबूत हुआ और डॉलर में नरमी आई।

सोने में गिरावट, तेल में उछाल

सोना: सोने की कीमतें लगभग दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गईं। अमेरिका-यूरोप समझौते के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों (सोना) में दिलचस्पी कम हुई। स्पॉट गोल्ड 0.1% घटकर $3,332.39 प्रति औंस रहा।

कच्चा तेल: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखी गई। अमेरिका-यूरोप समझौते और चीन के साथ टैरिफ विराम बढ़ने की उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड 0.34% बढ़कर $68.67 प्रति बैरल हुआ।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया