होम राजनीति बिहार चुनाव: ओवैसी का राजद पर हमला, AIMIM की तैयारी

बिहार चुनाव: ओवैसी का राजद पर हमला, AIMIM की तैयारी

द्वारा

बिहार चुनाव में महागठबंधन की मीटिंग के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने मोतिहारी से राजद पर हमला बोला. ओवैसी ने 2020 की घटना याद दिलाते हुए कहा, “तुमने हमारे 4 विधायक भगाए थे, अब हम 24 लेकर आएंगे.” ओवैसी बिहार में एक बार फिर उतर चुके हैं. ओवैसी ने राजद पर मोतिहारी से हमला बोला और विजय की हुंकार भरते हुए लालू यादव को चुनौती दी. ओवैसी की यह आक्रामकता दिखाती है कि AIMIM सीमांचल में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. दूसरी ओर, महागठबंधन के लिए यह चेतावनी है कि चुनावी रण में AIMIM को हल्के में लेना अब भारी पड़ सकता है. ओवैसी ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा और लोगों से एआईएम को मौका देने की अपील की। उनका इशारा 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हुई उस घटना की तरफ था, जब एआईएम के 5 में से 4 विधायक राजद में शामिल हो गए थे.

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया