होम बिज़नेस ambani got another big shock in 4 days his ranking among billionaires down and his wealth also decreased 4 दिन में अंबानी को दूसरा बड़ा झटका, अरबपतियों में रुतबा घटा और दौलत भी कम हुई, Business Hindi News

ambani got another big shock in 4 days his ranking among billionaires down and his wealth also decreased 4 दिन में अंबानी को दूसरा बड़ा झटका, अरबपतियों में रुतबा घटा और दौलत भी कम हुई, Business Hindi News

द्वारा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान और लुढ़क कर 18वें पोजीशन पर आ गए हैं। 4 दिन में अंबानी को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। अभी सोमवार को उन्हें दोहरा झटका लगा था।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 July 2025 06:30 AM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान और लुढ़क कर 18वें पोजीशन पर आ गए हैं। 4 दिन में अंबानी को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। अभी सोमवार को उन्हें दोहरा झटका लगा था। दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा घटा और नेटवर्थ में बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। एक बार फिर गुरुवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.36 अरब डॉलर घटकर 102 अरब डॉलर रह गई। अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी कार्लोस स्लिम से पीछे हैं। गौतम अडानी अभी टॉप-20 में बरकरार हैं। उनकी कुल संपत्ति 83.1 अरब डॉलर है।

दरअसल, अंबानी के नेटवर्थ में गिरावट के पीछे उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 3.29% की गिरावट आई। इसके बाद से अबतक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले पांच दिन में 5.22 फीसद टूट चुके हैं। इसकी वजह से मुकेश अंबानी संपत्ति में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इससे उनके रैकिंग पर भी असर पड़ रहा है।

एलन मस्क को एक ही दिन 19.5 अरब डॉलर की चोट

दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के मालिक एलन मस्क को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। टेस्ला के शेयरों में 8.20 पर्सेंट की गिरावट की वजह से मस्क को 19.5 अरब डॉलर की चोट पहुंची। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में पहले पायदान पर काबिज मस्क का नेटवर्थ 354 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर ओरेकल के लैरी एलिसन हैं। इनका नेटवर्थ 293 अरब डॉलर है।

इस टॉप-20 लिस्ट से भी बाहर अंबानी

इस साल दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वालों की टॉप-20 लिस्ट से भी मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। इस लिस्ट में अंबानी 9वें स्थान से लुढ़क कर 21वें पर पहुंच गए हैं। अब उनकी इस साल की अबतक की कमाई 11.1 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, इस साल कमाई के मामले में एलन मस्क फीसड्डी हैं। 78.6 अरब डॉलर गंवाकर वह साल 2025 के टॉप लूजर हैं।

दुनिया में सबसे अधिक कमाई एलिसन ने किया

इस साल दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपतियों में सबसे ऊपर ओरेकल के लैर एलिसन का है। एलिसन ने इस साल अबतक 101 अरब डॉलर की कमाई की है। यानी करीब-करीब मुकेश अंबानी के नेटवर्थ के बराबर। जुकरबर्ग 44 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जेनसन हुआंग 37 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर 28.8, थॉमस पीटरफी 24.2 अरब डॉलर, कार्लोस स्लिम 23.3 अरब डॉलर के साथ टॉप-10 में हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया