थाइलैंड और कम्बोडिया दोनों ही ऐसे देश हैं जहां हर साल भारतीय बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
थाइलैंड और कम्बोडिया के बॉर्डर पर गुरुवार सुबह को हुई झड़पों के बाद जंग जैसे हालात बन गए हैं. दोनों ही देश एक-दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं. हालात बिगड़ने के बाद थाइलैंड ने बॉर्डर पर फाइटर जेट-F16 की तैनाती कर दी है और हवाई हमले करने की बात भी सामने आई है. नतीजा, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. थाइलैंड और कम्बोडिया दोनों ही ऐसे देश हैं जहां हर साल भारतीय बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
यहां भारतीय दिल खोलकर खर्च करते हैं. आइए, इसी बहाने जान लेते हैं कि भारत के 100 रुपए थाइलैंड और कम्बोडिया में जाकर कितने हो जाते हैं और हर साल कितने भारतीय इन दोनों देशों की यात्रा करते हैं.
भारत के 100 रुपए थाइलैंड में कितने?
थाइलैंड की आधिकारिक मुद्रा है थाई बाट है. इसे शॉर्ट में THB लिखते हैं और यहां की मुद्रा को ฿ सिम्बल से दर्शाते हैं. ठीक वैसे ही जैसे भारतीय मुद्रा को INR लिखते हैं और ₹ सिम्बल से प्रदर्शित करते हैं. अब जान लेते हैं कि भारत के 100 रुपए थाइलैंड में जाकर कितने हो जाते हैं.
भारत के 100 रुपए थाइलैंड में जाकर 37.34 थाई बाट हो जाते हैं. इससे दोनों देशों की करंसी के फर्क को समझा जा सकता है. थाइलैंड की मुद्रा 100 सातांग में बंटी हुई है. यहां की करंसी को जारी और कंट्रोल करने का काम बैंक ऑफ़ थाईलैंड करता है.
कम्बोडिया में भारत के 100 रुपए कितने हो जाते हैं?
कम्बोडिया की आधिकारिक मुद्रा रिएल है. इसे सांकेतिक रूप से ៛ सिम्बल से दिखाते हैं. कम्बोडिया की वर्तमान मुद्रा रिएल को 1980 में जारी किया गया था. इसे शॉर्ट फॉर्म में KHR लिखते हैं. यहां की मुद्रा को जारी करने और कंट्रोल करने का काम नेशनल बैंक ऑफ कम्बोडिया करता है.
अब जान लेते हैं कि कम्बोडिया में भारत के 100 रुपए जाकर कितने हो जाते हैं. भारत के 100 रुपए कम्बोडिया में जाकर 4622 रिएल हो जाते हैं. वहीं, भारत के 500 कम्बोडिया में 23111 रिएल हो जाते हैं.
थाइलैंड या कम्बोडिया, कहां सबसे ज्यादा भारतीय जाते है?
थाइलैंड हो या कम्बोडिया, दोनों ही देश अपनी खूबसूरती के कारण भारतीयों को आकर्षित करते हैं. थाइलैंड की टूरिज्म अथॉरिटी के मुताबिक, साल 2024 में 21 लाख भारतीय यहां पहुंचे. रिपोर्ट कहती है कि चीन और मलेशिया के बाद थाइलैंड की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है क्योंकि यहां भारतीय बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. इसका सीधा फायदा थाइलैंड की अर्थव्यवस्था को मिलता है.
कम्बोडिया भारतीयों को भी आकर्षित करता है. आंकड़े बताते हैं कि यहां साल 2023 में 68,836 भारतीय पहुंचे थे. वहीं, साल 2024 में जनवरी से जून के बीच 33 हजार भारतीय पर्यटकों ने कम्बोडिया की यात्रा का लुत्फ उठाया.
यह भी पढ़ें: कब होती है भुखमरी की घोषणा? गाजा में भूख से तिल-तिल कर मर रहे लोग