भूपेश बघेल के बेटे के ऊपर शराब घोटाले का आरोप है, ईडी के मुताबिक 2019-22 के बीच 2500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस मामले को लेकर बूपेश बघेल ने ईडी समेत भाजपा पर निशाना साधा हुआ है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघैल के बेटे को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। उनके ऊपर शराब घोटाले का आरोप है, ईडी के मुताबिक 2019-22 के बीच 2500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस मामले को लेकर बूपेश बघेल ने ईडी समेत भाजपा पर निशाना साधा हुआ है।
भूपेश बघेल ने ईडी और भाजपा को घेरते हुए एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ईडी और भाजपा के बीच गहरा तालमेल है। दोनों एक-दूसरे के लिए काम करते हैं। बघेल ने पूछा, गिरफ्तारी में आखिर इतनी देर क्यों हो गई, क्या अडाणी के दफ्तर का कंप्यूटर खराब हो गया था या भाजपा के ‘सुपर सीएम’ छुट्टी पर थे?
अपने एक अन्य ट्वीट में बघेल ने लिखा, स्वायत्त संस्था होकर भी ईडी भाजपा के एक विंग के रूप में कार्य कर रही है। इसलिए ही सुप्रीम कोर्ट ने कल ईडी से कहा कि आप अपना काम करें, राजनीतिज्ञों को राजनीति करने दें। आज पूरे देश में भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है और केवल विपक्ष को टारगेट कर रही है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आज मंगलवार को राज्यव्यापी ‘आर्थिक नाकेबंदी’ करते हुए सभी 33 जिलों में चक्का जाम कर दिया। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभागों में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सरगुजा में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध के तहत ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया।
इससे पहले आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ईडी भाजपा का संगठन बन गई है। उनका स्ट्राइक रेट एक प्रतिशत भी नहीं है। यह राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी समूह छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों की लूट में लगा है, और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।