Monsoon Session 2025 Live: आज से संसद का मॉनसून सत्र आरंभ हो गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना के हौसले की तारीफ की। साथ ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारत के पहुंचने पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने मॉनसून सत्र को विजयोत्सव बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्यशक्ति का रूप देखा है।
इसमें सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर टकराव होने के पूरे आसार हैं। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बिहार एसआईआर पर भी विपक्ष सवाल उठाएगा। इंडिया गठबंधन ने जोर दिया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी को इस मामले के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के दावों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी जवाब देना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा संसद में इन मुद्दों पर स्वयं जवाब देने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने जोर देकर कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर चर्चा होगी, सरकार उचित जवाब देगी।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: संसद का मॉनसून सत्र आरंभ
Parliament Monsoon Session 2025 Live: संसद का मॉनसून सत्र आरंभ हो गया है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोकने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाने के दावे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: पीएम मोदी ने सभी दलों और सांसदों को सराहा
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी सदन के बाहर संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए सभी दलों और सांसदों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया भर में भारत की आवाज बुलंद की, वह एक मिसाल है।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी ने की सेना की तारीफ
Parliament Monsoon Session 2025 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 22 मिनट के अंदर सेना ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा। उन्होंने कहा कि मात्र 22 मिनट में आतंकियों के ठिकाने तबाह हुए।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा मॉनसून सत्र विजयोत्सव का प्रतीक
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने मॉनसून सत्र का नवीनता का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने इस दौरान शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को भी अहम बताया।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर का पहलगाम पर स्थगन प्रस्ताव
Parliament Monsoon Session 2025 Live: कांग्रेस के सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि पहलगाम हमले पर मैं स्थगन प्रस्ताव ला रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने देगी। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सत्र में हिस्सा लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संसद सत्र को सुचारु रूप से चलाए जाने की मांग भी उठाई।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: लोकसभा अध् सांसदों का सदन पहुंचना शुरू
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र के लिए सांसदों ने सदन में पहुंचना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने सदन के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि हम सभी मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष को पता होना चाहिए कि एसआईआर का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। विपक्ष इसे रोकना चाहती ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या इस देश में वोट डाल सकें।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: विपक्ष की पीएम से मांग
Parliament Monsoon Session 2025 Live: दूसरी तरफ विपक्ष मॉनसून सत्र में कई मुद्दों के साथ आ रहा है। सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई कहा कि उनकी पार्टी ट्रंप के दावों, उन ‘चूकों’ जिनके कारण पहलगाम हमला हुआ और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बयान दिए जाने की मांग करती है।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: कितने विधायक लाने की तैयारी
Parliament Monsoon Session 2025 Live: इस बार के मॉनसून सत्र में सरकार बड़ी तैयारी में है। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेण रीजीजू ने कहा कि सरकार 17 प्रमुख विधेयक ला रही है।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: हो चुकी है सर्वदलीय बैठक
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र के दौरान सदन को आपसी समन्वय और शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक हो चुकी है। रविवार को यह बैठक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विभिन्न दलों के 54 नेताओं और निर्दलीय संसद सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: बिहार एसआईआर का भी मुद्दा
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र के दौरान एक और मुद्दा बहुत जोर-शोर से उठने का अनुमान है। यह मुद्दा है बिहार एसआईआर का। माना जा रहा है कि इसको लेकर विपक्षी गठबंधन केंद्र सरकार को घेरने वाला है।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: विदेश मंत्री भी उतरेंगे मैदान में?
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र में भारत की विदेश नीति का मुद्दा भी उठने की संभावना है। ऐसे में इस बात की संभावना बन रही है कि सरकार संसद में अपना विचार रखने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी मैदान में उतार सकती है।
Parliament Monsoon Session 2025 Live: रक्षा मंत्री दे सकते हैं जवाब
Parliament Monsoon Session 2025 Live: मॉनसून सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर एक विस्तृत बयान दिए जाने की संभावना है। सिंह ने शुक्रवार शाम को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ दो प्रमुख बैठकें कीं। एक अन्य बैठक शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ की।