छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक लड़की की जबरन शादी, बलात्कार और बेचने का मामला सामने आया है। लड़की को अच्छी नौकरी का झांसा दिया गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दूल्हा और ससुर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक लड़की की जबरन शादी, बलात्कार और बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को 8 जून को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 1 लाख रुपये में बेंच दिया था। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई, जिसके बाद लगातार उसके साथ कई बार रेप हुआ। लड़की को अच्छी नौकरी का झांसा भी दिया गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दूल्हा और ससुर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक लापता लड़की की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि उसकी चचेरी बहन 6 महीने पहले काम करने के लिए अंबिकापुर आई थी। वह किराए पर कमरा लेकर एक होटल में काम करने लगी। तभी एक दिन उसके पास फोन आया, जिसमें कहा गया कि उसे एक लाख रुपये देंगे और उसकी बहन को ले जाएंगे।
पीड़िता ने बताया कि अंबिकापुर के काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रमेश्वरी सोनवानी ने उसे 40 हजार रुपये में बेंच दिया था। इसके बाद पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रमेश्वरी से पूछताछ शुरू की। अंसारी ने बताया कि उसने अपने साथी सुरेंदर कुशवाहा की मदद से पीड़िता की शादी सुमित राठौर नाम के युवक से करा दी। इसके बदले में सुरेंद्र को 40 हजार रुपये दिए। बाकी पैसे चार अन्य लोगों में बांट दिए।
युवती ने बताया उसके साथ कई बार रेप हुआ। भागने की कोशिश करी तो सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें काबिल अंसारी, दुल्हा और ससुर समेत सात लोग शामिल हैं।