आश्रम से पुलिस ने 2KG गांजा, सेक्स टॉयज, नशीली दवाइयां, वियाग्रा टेबलेट समेत तमाम चीजें बरामद कीं। उसके निशाने पर नौजवान लड़के-लड़कियां थे। जांच में सामने आया है कि उसके आश्रम में देर रात लड़कियों का जमावड़ा लगता था, इसमें विदेशी लड़कियां भी मौजूद होती थीं।
नाम तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू। काम खुदको योगगरु बताकर लोगों को योग सिखाना। मगर मामला कुछ और ही था। दरअसल अपने आपको योगगुरु बताने वाले बाबा पाखंडी निकले। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पवित्र धर्मनगरी डोंगरगढ़ में अपना पाखंड का अड्डा जमा रखा था, जिसके काले कारनामों की पोल खुली चुकी है। आश्रम से पुलिस ने 2KG गांजा, सेक्स टॉयज, नशीली दवाइयां, वियाग्रा टेबलेट समेत तमाम चीजें बरामद कीं। उसके निशाने पर नौजवान लड़के-लड़कियां थे। जांच में सामने आया है कि उसके आश्रम में देर रात लड़कियों का जमावड़ा लगता था, इसमें विदेशी लड़कियां भी मौजूद होती थीं।
गोवा से वापसी कर शुरू किया नया खेल
पुलिस की जानकारी के मुताबिक पाखंडी बाबा तरुण अग्रवाल करीब 20 साल पहले डोंगरगढ़ में ही अपना पीसीओ चलाता था, लेकिन फिर वो वहां से गोवा चला गया। मगर फिर वह बीते दो साल पहले वापस लौट आया। यहां उसने करीब छह करोड़ रुपये लगाकर जमीन खरीदी और उसमें अपना फॉर्म हाउस बनवाया। स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लग चुकी थी कि वह अपने आश्रम में बच्चों को गांजा पिलाता है। इस कारण उसका विरोध भी हो रहा था।
पाखंडी बाबा के आश्रम से क्या बरामद हुआ
उसके फॉर्म हाउस से लगातार संदिग्ध गतिविधियों के होने की बात सामने आती रहती थी। इसके चलते पुलिस ने एक रोज छापा मारा और फिर वहां जो मिला उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। छापेमारी में पुलिस को सेक्स टॉयज, नशीले इंजेक्शन, सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयां, वियाग्रा और गांजा बरामद हुए। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि बाबा का विदेशी लोगों से भी अच्छा खासा नेटवर्क है। उसको विदेश से चंदा मिलने की भी बातें सामने आई हैं, जिसकी पुलिस आगे जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी मिले, जिनमें बाबा को लड़कियों के साथ देखा गया।