होम देश assembly byelection result aap leading in 2 seats and bjp congress on single विधानसभा उपचुनाव में 4-1 से आगे INDIA गठबंधन, AAP को गुड न्यूज; भाजपा को झटका, India News in Hindi

assembly byelection result aap leading in 2 seats and bjp congress on single विधानसभा उपचुनाव में 4-1 से आगे INDIA गठबंधन, AAP को गुड न्यूज; भाजपा को झटका, India News in Hindi

द्वारा

Assembly Bypolls Results: रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बढ़त मिली है। यहां से उसके कैंडिडेट गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 10वें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 01:27 PM

देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज चल रही है। अब तक आए रुझानों में INDIA गठबंधन का हिस्सा रहे दलों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं भाजपा को सिर्फ गुजरात की कड़ी सीट पर बढ़त मिली हुई है। अब तक आए रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बढ़त मिली है। यहां से उसके कैंडिडेट गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 10वें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है।

आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात की विसावदर सीट से जीत अहम है। यहां 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ही भूपेंद्र भयानी जीते थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। ऐसे में यह चुनाव इस बात का टेस्ट था कि अब भी AAP का यहां क्रेज है या नहीं। पार्टी ने गोपाल इटालिया को कैंडिडेट बनाया, जो प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें 17,581 वोटों से भाजपा के किरीट पटेल के मुकाबले जीत मिली है।

पश्चिम लुधियाना सीट पर आगे चल रही AAP

वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा 10वें राउंड में 6025 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा चौथे पर अकाली दल के कैंडिडेट हैं। पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां से सत्ताधारी दल टीएमसी आगे है। वहीं केरल की नीलांबर सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। इस तरह 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से 4 पर विपक्षी INDIA अलायंस से जुड़े दलों को बढ़त मिली है।

केरल से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज

केरल की नीलांबर सीट से कांग्रेस के आर्यदन शौकत 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर 6660 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर एक निर्दलीय उम्मीदवार है, जबकि भाजपा कैंडिडेट एडवोकेट मोहन जॉर्ज को सिर्फ 8648 वोट ही मिले हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में दो सीटों पर उपचुनाव था, जिनमें से एक विसावदर पर AAP जीती है तो वहीं भाजपा को कड़ी सीट पर विजय मिली है। यहां से भाजपा के राजूभाई चावड़ा को 38,904 मतों से विजय मिली है। कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा दूसरे स्थान पर हैं।

बंगाल में टीएमसी का जलवा कायम है, बड़े अंतर से पिछड़ी भाजपा

अब बंगाल की बात करते हैं, जहां अगले साल ही विधानसभा चुनाव होना है। यहां उपचुनाव में टीएमसी की कैंडिडेट आलिफा अहमद ने 28,784 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं भाजपा के आशीष घोस दूसरे नंबर पर हैं। अभी यहां 11 राउंड की ही गिनती हुई है, लेकिन अंतर देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि टीएमसी की बढ़त निर्णायक है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया