होम देश क्रैश हुए एअर इंडिया विमान के मलबे का उठाना

क्रैश हुए एअर इंडिया विमान के मलबे का उठाना

द्वारा

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान क्रैश के बाद, उसका मलबा उठाने का काम शुरू हो रहा है। इस काम में लगभग 72 घंटे का समय लग सकता है। इस मलबे को एआईबी को सौंप दिया जाएगा जो दुर्घटना की जांच कर रहा है। विमान हादसे को 9 दिन बीत चुके हैं। 12 जून को अहमदाबाद से रवाना होने वाला विमान मात्र 30 सेकंड बाद क्रैश हो गया था। हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। गुजरात पुलिस ने रविवार को विमान के मलबे को हवाई अड्डा परिसर में पहुंचाना शुरू कर दिया है।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर में छात्रावास परिसर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एएआईबी के कब्जे में रहेगा जो विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, सेक्टर-दो, जयपालसिंह राठौर ने बताया कि मलबे को GUJSAIL की इमारत में ले जाने का काम शुरू कर दिया गया है।

अब तक 247 लोगों की पहचान की गई है और 232 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक व्यक्ति जीवित बचा था। विमान में हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों की पहचान के लिए डीएनए नमूने का मिलान किया जा रहा है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया कि डीएनए मिलान होने तक, शव परिजनों को सौंपा नहीं जा सकेगा।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया