होम बिज़नेस मई में कोर सेक्टर की गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार

मई में कोर सेक्टर की गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार

द्वारा

कोर सेक्टर उत्पादन आंकड़े: मई 2025 में कोर सेक्टर की वृद्धि दर 0.7 प्रतिशत रही। यह पिछले नौ महीनों में सबसे कम रही। अगस्त, 2024 में सबसे कम ग्रोथ थी। चालू वित्त वर्ष की पहले दो महीनों में आठ प्रमुख क्षेत्रों में कुल 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में मई में गिरावट दर्ज की गई। रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट उत्पादन की वृद्धि दर सकारात्मक रही।

विदेशी मुद्रा भंडार: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 6 जून को 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.65 अरब डॉलर हुआ था। विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 में 704.88 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 42.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 86.32 अरब डॉलर हो गया।

पीएमआई आंकड़े: एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मई में 57.6 पर आ गया, जो अप्रैल में 58.2 और मार्च में 58.1 था। भारत का विनिर्माण पीएमआई फरवरी में 56.3 और जनवरी में 57.7 था। 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दिखाता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया