होम देश भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत, ईरान ने सिर्फ भारत के लिए खोला एयरस्पेस; 1000 छात्र आ रहे दिल्ली

भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत, ईरान ने सिर्फ भारत के लिए खोला एयरस्पेस; 1000 छात्र आ रहे दिल्ली

द्वारा

ईरान ने ईरानी शहर मशहद से भारतीय छात्रों की निकासी करने के लिए अपने बंद हवाई क्षेत्र को सिर्फ भारत के लिए खोलने का फैसला किया है। इससे भारतीय कूटनीति की जीत बताई जा रही है। ऑपरेशन सिंधु के तहत कम से कम 1,000 भारतीय छात्रों के आज दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ईरान द्वारा हवाई मार्ग खोले जाने के बाद पहली फ्लाइट आज रात 11:00 बजे के करीब नई दिल्ली लैंड करने वाली है। ईरान के मशहद शहर से ईरानी विमान में ही छात्र दिल्ली आएंगे। दूसरी और तीसरी उड़ान शनिवार को निर्धारित की गई है। इस बीच, ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो भारतीय नागरिक ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं, उनके लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है। स्पेशल कॉरिडोर की व्यवस्था के बावजूद कि इरान और इजरायल के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, भारतीय छात्रों की निकासी के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ लॉन्च किया था। दिल्ली में ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भारतीय छात्र इजरायली हमले में घायल हैं। इससे पहले कुल 110 भारतीय छात्रों का पहला जत्था बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंचा था। इनमें 94 छात्र-छात्रा जम्मू-कश्मीर के थे, जो उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे और उन्हें आर्मेनिया और दोहा के रास्ते निकाला गया था। भारत सरकार ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Note: Output has been edited for grammar and readability.

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया