होम झारखंड झारखंड के नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी

झारखंड के नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी

द्वारा

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दीं.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लिखा “भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा “देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है.”

प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दीं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की.

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया