होम झारखंड झारखंड में नवनिर्माण के साथ आगे बढ़ रही आजसू पार्टी

झारखंड में नवनिर्माण के साथ आगे बढ़ रही आजसू पार्टी

द्वारा

रामगढ़: रामगढ़ जिला कार्यालय में गुरुवार को आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता हुई। मांडू विधायक तिवारी महतो ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस रांची स्थित खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मनाने का निर्णय लिया है। संगठन ने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की बात कही है। बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित संगठन के सभी वरीय पदाधिकारियों व हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज रही है और झारखंड आंदोलन में उसकी भूमिका प्रभावी और निर्णायक रही है। संगठन अब झारखंड के नवनिर्माण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने बताया कि बलिदान दिवस को लेकर रामगढ़ जिला कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है।

मौके पर केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, जिला सचिव लालचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, पंकज वर्णवाल, लाल बिहारी महतो, किशन महतो, अशोक पाठक, नरेश महतो, दिनेश महतो, महेंद्र मोदी, तेजनाथ महतो, जय किशोर महतो, अरविंद महतो, विभन सिंह, अमित सोनी, विनोद मेहता, बृजेश सिंह, मनोज महतो, अजय रवि, विक्रांत साहू, रामेश्वर प्रसाद, नित्यानंद महतो, रोहित सोनी, पंकज दांगी, कुलदीप वर्मा, दीपू गुप्ता, मोहनलाल महतो मौजूद थे।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया