गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्दी ही एक ऐसे समाज का निर्माण होगा, जिसमें अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म महसूस होगी। भारतीय भाषाओं के स्थान पर अंग्रेजी को महत्व देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी भारतीय भाषाएं ही हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। अंग्रेजी भाषा के आधार पर नहीं, भारतीय भाषाओं के आधार पर ही हम दुनिया के शिखर पर पहुंच सकते हैं। शाह ने कहा कि अपनी भारतीय भाषाओं के बिना हम सच्चे भारतीय नहीं रह सकते। उन्होंने भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताई गई पांच प्रतिज्ञाएं भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, भाषा की महत्वता – अमित शाह
1