होम झारखंड झारखंड: जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ने सरेंडर किया

झारखंड: जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ने सरेंडर किया

द्वारा

लातेहार, चंद्र प्रकाश सिंह: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक बड़े उग्रवादी ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले उग्रवादी का नाम बैजनाथ सिंह है, जो जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर है। उन्होंने झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ‘नयी दिशा’ के तहत सरेंडर किया है।

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बैजनाथ सिंह पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई वर्षों से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त था। आत्मसमर्पण के साथ ही उन्हें सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा, जिससे वह मुख्यधारा में लौट सकेंगे। यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस की सतत रणनीति, भरोसेमंद संवाद और जनसहयोग का परिणाम है, जो जिले में शांति स्थापना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को, होंगे कई अहम फैसले।

झारखंड में मुखिया का जाति प्रमाण पत्र रद्द, मुश्किल में अर्जुन भुइयां।

Kal Ka Mausam: मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर, 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

एक टिप्पणी छोड़ें

संस्कृति, राजनीति और गाँवो की

सच्ची आवाज़

© कॉपीराइट 2025 – सभी अधिकार सुरक्षित। डिजाइन और मगध संदेश द्वारा विकसित किया गया