2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी नंदिनी बनाम अमूल डेयरी का विवाद गहराया था। अमूल ने राज्य में डेयरी सेक्टर में एंट्री का ऐलान किया था और इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि नंदिनी ब्रांड को ध्वस्त कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने गुजरात स्थित अमूल को बेंगलुरु के 10 मेट्रो स्टेशनों पर कियोस्क खोलने की अनुमति दी है, जिसके खिलाफ विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि सभी कियोस्क का संचालन नंदिनी ब्रांड को देना चाहिए था। जेडीएस ने कमीशन के लिए अपना आत्मसम्मान बेचने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक में नंदिनी vs अमूल डेयरी का विवाद: राजनीति गरमाई
2